फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे शाहरुख खान का वीडियो वायरल, अभिनेता की सादगी देख फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sun, 06 Mar 2022 01:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 01:32 AM IST
सार

पिछले साल अपने बेटे आर्यन खान के मुंबई क्रूज रेव पार्टी में पकड़े जाने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लगातार सुर्खियों में थे। बेटे पर आई मुश्किलों के बाद से ही अभिनेता मीडिया और पब्लिक अपीरियंस से दूरी बना कर रख रहे थे।

विज्ञापन
Video of Shahrukh Khan arriving at Mumbai airport is viral fans loved the simplicity of the actor said the king is back
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल अपने बेटे आर्यन खान के मुंबई क्रूज रेव पार्टी में पकड़े जाने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लगातार सुर्खियों में थे। बेटे पर आई मुश्किलों के बाद से ही अभिनेता मीडिया और पब्लिक अपीरियंस से दूरी बना कर रख रहे थे। लेकिन अब समय बीतने के साथ ही बॉलीवुड के किंग खान धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव होने लगे हैं। साथ ही अब वह सार्वजनिक जगहों पर भी नजर आने लगे हैं।

 

इसी क्रम में हाल ही में अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया का तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में अभिनेता की कुछ चीजें फैंस के दिल को छू गई है। ऐसे में वीडियो देख हर कोई शाहरुख खान की तारीफ करता नजर आ रहा है।

 

Video of Shahrukh Khan arriving at Mumbai airport is viral fans loved the simplicity of the actor said the king is back
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान की सादगी और सरलता देख फैंस शाहरुख के इस अंदाज के दीवाने हुए जा रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान नीले रंग की लूज जैकेट, ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जींस में बेहद सिंपल लेकिन हैंडसम नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर काले रंग का चश्मा और बालों की चोटी बनाई हुई है, जो उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।

Video of Shahrukh Khan arriving at Mumbai airport is viral fans loved the simplicity of the actor said the king is back
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिनेता अपनी गाड़ी से उतरते हुए एक स्टाफ मेंबर के साथ एयरपोर्ट की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही अभिनेता एयरपोर्ट की तरफ आगे बढ़ते हैं, वह अपने स्टाफ मेंबर से हाथ मिला कर उसे गले लगाते नजर आए। इसके बाद वह आगे जाकर एयरपोर्ट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को झुककर नमस्ते करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।



विज्ञापन
विज्ञापन
Video of Shahrukh Khan arriving at Mumbai airport is viral fans loved the simplicity of the actor said the king is back
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की यह सादगी और उनका बर्ताव उनके फैंस का दिल छू रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, किंग वापस आ चुका हैय. वहीं एक अन्य ने लिखा, शाहरुख के लिए दिल से दुआ निकलती है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जल्दी मिलते हैं पठान से। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार शाहरुख की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Video of Shahrukh Khan arriving at Mumbai airport is viral fans loved the simplicity of the actor said the king is back
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। हालांकि, अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। वहीं, अब शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज डेट सामने आई है। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। इसमें शाहरुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed