फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के वक्त संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी को पुलिस ने मारा थप्पड़

Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 03 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Video: Sambhavna Seth get into a fight with the police during Sidharth Shukla’s funeral
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर का आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उनके फैंस और टीवी के साथी अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे। श्मशान घाट के बाहर मौजूद जमा भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी भी अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर श्मशान के गेट के पास अविनाश द्विवेदी और पुलिस के बीच तीखी तकरार भी हो गई थी। वीडियो में दिखा कि अविनाश द्विवेदी और संभावना मुंबई पुलिस के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। संभावना सेठ का आरोप है कि मुंबई पुलिस के जवान ने उनके पति अविनाश द्विवेदी पर हाथ उठाया। वीडियो में संभावना सेठ बहस करते हुए सुनाई दे रही हैं कि उनके पति अविनाश को पुलिस ने थप्पड़ मारा है, जबकि पुलिस वाले कह रहे हैं कि उन्होंने अविनाश को नहीं मारा है। 
Video: Sambhavna Seth get into a fight with the police during Sidharth Shukla’s funeral
संभावना सेठ - फोटो : अमर उजाला
हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी अविनाश के चेहरे पर हाथ रखकर उन्हें पीछे की तरफ धक्का दे रहे हैं। संभावना अपने पति के साथ हुए इस व्यवहार से बेहद गुस्से में दिख रही हैं। नाराजगी जताते हुए संभावना सेठ वीडियो में पुलिस को फटकार लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी संभावना को शांत कराने की कोशिश करते भी नजर आ रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

Video: Sambhavna Seth get into a fight with the police during Sidharth Shukla’s funeral
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
बता दें,  गुरुवार को अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह सुबह तीन-साढ़े तीन बजे उठे तो उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। उनकी मां ने उस वक्त उन्हें पानी दिया और सोने को कह दिया। सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार वाले उन्हें साढ़े दस बजे कूपर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Sambhavna Seth get into a fight with the police during Sidharth Shukla’s funeral
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक कैजुअल्टी वार्ड में डॉक्टरों ने मृत घोषित करने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला की तीन बार जांच की थी। अचनाक हुई सिद्धार्थ की मौत से पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री स्तब्ध है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि हमेशा जिम जाकर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले सिद्धार्थ को अचानक क्या हो गया जो वो इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। 
 
विज्ञापन
Video: Sambhavna Seth get into a fight with the police during Sidharth Shukla’s funeral
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ की मौत पर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन और तमाम बड़े कलाकारों ने ट्वीट करके संवेदना जताई। सभी ने दुआ करते हुए लिखा कि सिद्धार्थ के परिवार को ईश्वर इस सदमे को सहने की शक्ति दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed