विधु विनोद चोपड़ा वो निर्माता हैं जिन्हें लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने निर्देशक राजू हिरानी के साथ मिलकर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी कई सफल फिल्में दी। विधु विनोद आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितम्बर 1952 को श्रीनगर में हुआ था। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने बचपन से ही कश्मीर घाटी में होने वाली समस्याओं को देखा है। जिसकी झलक उन्होंने अपनी कई फिल्मों में भी दिखाई है।
जन्मदिन विशेष: जब निर्देशक के पैसे बचाने के लिए विधु विनोद चोपड़ा बन गए थे एक्टर, निभाया था खास किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन कश्मीर में बयां किए थे हालात
2000 में मिशन कश्मीर नामक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता होने के साथ-साथ निर्देशक भी थे। उन्होंने जो कुछ भी अपनी असल जिंदगी में झेला उसे फिल्म के जरिए उन्होंने लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।
फिल्म में अभिनय कर चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा न सिर्फ एक निर्देशक-निर्माता और लेखक रहे हैं बल्कि वो एक एक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने निर्देशक कुंदन शाह के पैसे बचाने के लिए उनकी फिल्म में ‘जाने भी दो यारो’ में 2 मिनट की भूमिका निभाई थी। लेकिन इसके पीछे एक शानदार कहानी है। दरअसल जब निर्देशक कुंदन शाह ने ‘जाने भी दो यारो बनाने की सोची तो नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से उन्हें सिर्फ 7 लाख रुपए मिले। फिल्म का बजट कम होने की वजह से कुंदन शाह ने अपने बॉलीवुड के कुछ दोस्तों से उनकी फिल्म में काम करने की गुजारिश की। पंकज कपूर, नीना गुप्ता, सतीश कौशिक, नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी कुंदन शाह के काफी पुराने दोस्त थे इसलिए वो मां गए। नसीरुद्दीन शाह ने तो पैसे भी नहीं लिए और फिल्म की शूटिंग के लिए अपना कैमरा भी दिया।
प्रोडक्शन कंट्रोलर थे विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा वहां पर प्रोडक्शन कंट्रोलर थे, जिसकी वजह से उन्हें पूरा हिसाब किताब रखना पड़ता था। एक दिन फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के वक्त महाभारत का सीन फिल्माया जा रहा था तो दुशासन का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने 2 हजार रुपए फीस के तौर पर मांगे। लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे 100 रूपए में काम करने के लिए कहा था। लेकिन एक्टर नहीं माना, जिसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने बिना सोचे खुद ही दुशासन का गेटअप बनाया और सेट पर पहुंच गए।
अलग फिल्मों के लिए मशहूर हैं निर्माता
विधु विनोद चोपड़ा न सिर्फ अपने विचार खुलकर रखते हैं बल्कि वो बॉलीवुड के उन निर्देशक-निर्माताओं में से हैं जो लीक से हटकर फिल्में बनाते हैं। उनकी फिल्मों में पीके’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, लगे रहो मुन्ना भाई, शिकारा, परिंदा, ‘1942 लव स्टोरी’ , ‘थ्री ईडियट्स’ , ‘संजू’ जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। विधु ऐसी फिल्में बनाते हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को संदेश भी देती हैं।