फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरी पंडितों पर छलका विधु विनोद चोपड़ा का दर्द, कहा- '30 साल पहले घर वापस नहीं आया था भाई'

Mon, 20 Jan 2020 07:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jan 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra reveal make Shikara for his brother and mother
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शिकारा को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म शिकारा का इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने शिकारा फिल्म बनाने की वजह का खुलासा किया है। इतना ही नहीं वजह बताते हुए विधु विनोद चोपड़ा भावुक भी हो गए थे। 

Vidhu Vinod Chopra reveal make Shikara for his brother and mother
Shikara - फोटो : social media

19 जनवरी 2020 को कश्मीरी पंडितों के पलायन के 30 साल हो चुके हैं। ऐसे मेें विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म शिकारा को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा कि ये फिल्म उन्होंने अपनी मां और भाई के लिए बनाई है, वो भाई जो पलायन के दौरान कभी घर वापस नहीं आ सका। दरअसल 19 जनवरी को विधु विनोद चोपड़ा ने कश्मीरी पंडियों के लिए दिल्ला मेें शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग में जगती शरणाार्थी शिविर के 200 से ज्यादा लोग पहुंचे। 

Vidhu Vinod Chopra reveal make Shikara for his brother and mother
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने भावुक होते हुए बताया कि साल 1990 में करीब चार लाख कश्मीरी पंडियों को रातोंरात घाटी छोड़नी पड़ी थी। विधु ने कहा कि उन्होंने फिल्म शिकारा अपनी मां शांति देवी और भाई परिंदा के लिए बनाई है। इस फिल्म को उन्होंने अपनी मां और भाई को समर्पित किया है। गौरतलब है कि विधु विनोद चोपड़ा की मां साल 1989 में कश्मीर छोड़कर मुंबई आई थीं। लेकिन विधु के भाई परिंदा कभी घर वापस नहीं आ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra reveal make Shikara for his brother and mother
Vidhu Vinod Chopra Rajkumar Hirani - फोटो : twitter

आपको बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म शिकारा बनाने में करीब 11 साल का लंबा वक्त लग गया। एक तरफ जहां बतौर निर्देशक विधु लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ये फिल्म निजी तौर पर भी उनके दिल के काफी करीब है।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra reveal make Shikara for his brother and mother
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : file photo

फिल्म शिकारा के बारे में दावा किया गया है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसमें पलायन के वास्तविक दृश्यों के साथ चार हजार असली कश्मीरी पंडितों को शामिल किया गया है। वहीं बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते पर बोलीं मधुरिमा, 'दोनों एक दूसरे के साथ...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed