{"_id":"6741c527ec2551b05b05ef17","slug":"vidhu-vinod-chopra-unveils-untold-stories-of-munna-bhai-mbbs-at-iffi-2024-read-details-inside-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munna Bhai MBBS: 'मुन्ना भाई' को लेकर विधु विनोद चोपड़ा के दिलचस्प खुलासे, इस रोल के लिए चुने गए थे संजय दत्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Munna Bhai MBBS: 'मुन्ना भाई' को लेकर विधु विनोद चोपड़ा के दिलचस्प खुलासे, इस रोल के लिए चुने गए थे संजय दत्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:39 PM IST
सार
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान एक सत्र में अपनी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के निर्माण के बारे में कई रोचक बातें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 5
विधु विनोद चोपड़ा-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गोवा में चल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के दौरान फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा एक विशेष सत्र 'लिविंग मूवीज: फिल्ममेकिंग एंड द क्रिएटिव लाइफ' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी चर्चित फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के निर्माण के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि संजय दत्त को फिल्म में जहीर का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया गया था, जिसे बाद में जिमी शेरगिल ने निभाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि फिल्म के प्रमुख किरदार के लिए एक और स्टार को चुना गया था, लेकिन वह आखिरी समय में फिल्म से बाहर हो गए थे।
सत्र के दौरान विधु ने कहा, "मुन्ना भाई के लिए किसी दूसरे सितारे को चुना गया था। मैं उनका नाम नहीं लूंगा। जैसा कि सितारे करते हैं, वह किसी कारणवश आखिरी वक्त में फिल्म से बाहर हो गए थे।" उन्होंने यह भी कहा कि संजय दत्त को शुरुआत में जिमी शेरगिल का किरदार निभाना था, लेकिन बाद में वह मुन्ना भाई बने। इस खुलासे से पहले खबर सबको पहले से ही पता है कि फिल्म में शाहरुख खान को मुन्ना भाई का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। वहीं, मकरंद देशपांडे सर्किट का किरदार निभाने वाले थे।
इस बातचीत में विधु विनोद चोपड़ा ने यह भी कहा कि संजय दत्त ने कभी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, जबकि उन्हें यह बता दिया गया था कि वह मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब संजय आए, तो मैंने कहा कि तू मुन्ना भाई में मुख्य किरदार निभा रहा है। इस पर वह बोले कि आप जो कहेंगे वो कर लूंगा। वह किसी भी किरदार को लेकर ज्यादा परवाह नहीं करते थे। हमने उन्हें स्क्रिप्ट दी, लेकिन वह उसे पढ़े बिना वापस आए और कहने लगे कि काफी कमाल की स्क्रिप्ट है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।