{"_id":"5b5eb5dd4f1c1b49748b7aa3","slug":"vidya-balan-has-being-paid-1-5-crore-for-ntr-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एनटीआर की पत्नी बनने के लिए विद्या बालन वसूल रही हैं इतने करोड़ रुपए, हैरान कर देगी फीस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनटीआर की पत्नी बनने के लिए विद्या बालन वसूल रही हैं इतने करोड़ रुपए, हैरान कर देगी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक चर्चा में है। उनकी इस बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इस बीच एन.टी रामा राव की बायोपिक में विद्या बालन की फीस ने उनके फैंस सहित सभी को हैरान कर दिया है।
2 of 4
खबरों की मानें तो सुपरस्टार एन.टी. रामा राव की बायोपिक में विद्या बालन उनकी पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी का किरदार निभाएंगी। जबकि नंदमुरी बालकृष्ण एन.टी रामा राव के रोल में नजर आएंगे। खबर है कि विद्या ने एन.टी आर की बायोपिक के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस ली है। कुछ दिन पहले बायोपिक के प्रोड्यसर बालकृष्ण उसे फीस को लेकर बात की थी।
3 of 4
पता हो कि बतौर कलाकार एन.टी रामा राव साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रहे। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया। सहयोगी कलाकार के साथ-साथ श्रीदेवी उनकी एक अच्छी दोस्त भी थीं। इसलिए रामा राव की बायोपिक में श्रीदेवी के हिस्से को भी दिखाया जाएगा। रामा राव की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि एन.टी. रामा राव की बायोपिक से विद्या बालन साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। वह राकुल प्रीत साउथ की 'सरनायडू', 'ध्रुवा' और 'जया जानकी नायक' जैसी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'यारियां' और 'अय्यारी' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में कदम रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।