{"_id":"5b5eb8534f1c1b4b748b7a18","slug":"anil-kapoor-on-starring-in-race-3-says-i-did-it-for-earn-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रेस 3' में काम करने को लेकर अनिल कपूर ने किया खुलासा, बोले- मेरी बीवी मुझे घर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 3' में काम करने को लेकर अनिल कपूर ने किया खुलासा, बोले- मेरी बीवी मुझे घर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के मौके पर रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'रेस 3' ने बेशक बॉक्सऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया हो लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास रास नहीं आई। कहा तक ये गया कि 'रेस 3' सलमान के करियर की सबसे खराब फिल्म हो सकती है।
2 of 5
anil kapoor
150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी रेमो डिसूजा की यह फिल्म एवरेज रही है। सिर्फ सलमान खान की स्टारडम की बदौलत फिल्म अपनी लागत निकाल पाई है। ईद पर रिलीज इस फिल्म से 300 करोड़ तक की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म का कंटेंट लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। फिल्म में सलमान के बाद अगर किसी की तारीफ की गई तो वो थे अनिल कपूर।
3 of 5
anil kapoor
अब फिल्म रिलीज के करीब 45 दिन बाद अनिल कपूर ने फिल्म में काम करने की वजह बताई है। अनिल कपूर से जब पूछा गया कि इस तरह की फिल्म में आपने क्यों काम किया इसके जवाब में उन्होंने कहा- 'पैसों के लिए। जब भी मैं कोई फिल्म साइन करता हूं तो मैं पैसों के बारे में सोचता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anil Kapoor
अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर मैं ज्यादा पैसे कमाने की तरफ ध्यान नहीं दूंगा, तो मेरा गुजारा कैसे होगा। मेरी बीवी मेरा घर से आना-जाना बंद कर देगी। एक्टिंग मेरा प्रोफेशन है, इसी से मैं रोटी-पानी का बंदोबस्त करता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
ek ladki
अनिल कपूर फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल प्ले किया है। फिल्म 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा अनिल 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।