बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या ने साल 2005 में फिल्म परिणीता से सफलता का स्वाद चखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन विद्या का फिल्मी सफर आसान नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है।
विद्या बालन को अकेलेपन का फायदा उठाना चाहता था डायरेक्टर...उस वक्त को भूल नहीं पाईं वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक निजी न्यूज पोर्टल से बात करते हुए विद्या बालन ने उस वक्त के बारे में खुलासा किया जब उनके हाथ से एक- दो नहीं बल्कि 12 प्रोजेक्टस चले गए थे। इसके साथ ही विद्या ने एक डायरेक्टर के बारे में किस्सा बताते हुए खुलासा किया कि कैसे वो एक लंबे वक्त तक खुद का चेहरा आइना में नहीं देख पाई थीं। इंटरव्यू में विद्या बालन ने बताया कि एक वक्त था जब वो चेन्नई में काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थीं। लेकिन डायरेक्टर उनका फायदा उठाना चाहता था।
पढ़ें: प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर विद्या बालन ने बताई सच्चाई, बोलीं- 'पिछले 7 साल से परेशान हूं'
विद्या ने कहा- 'मुझे याद है कि एक दिन मैं चेन्नई में काम के सिलसिले में एक डायरेक्टर से मिलने गई थी। डायरेक्टर से मैंने कॉफी शॉप में बैठकर बात करने के लिए कहा। लेकिन वो मुझे बार-बार कमरे में जाने को बोल रहा था। वो बोल रहा था कि उसे मुझसे बात करनी है और हमें कमरे में चलना चाहिए।
पढ़ें: अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
विद्या आगे बताती हैं- 'मैं उस डायरेक्टर की सोच को पढ़ते हुए मैं कमरे में गई, लेकिन मैंने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे वहां पर घूमा फिर कर कुछ बात की और करीब 5 मिनट में ही बिना कुछ बोले भाग गया।'
पढ़ें: विद्या बालन को आई स्ट्रगलिंग दिनों की याद, बोलीं- 'एक्ट्रेस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'
गौरतलब है कि विद्या बालन ने कई ऐसी सोलो फिल्में की हैं जिन्होंने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया बल्कि साथ ही साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया। वहीं हाल ही में विद्या बालन की अक्षय कुमार के साथ रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में विद्या संग अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन हैं।
पढ़ें: विद्या बालन ने क्यों कहा? वो खुद को धार्मिक नहीं बताना चाहतीं, आजादी पर भी उठाए तीखे सवाल