फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर के सामने विद्या बालन ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट्स, वाणी ने भी खोले राज

Tue, 17 Apr 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
vidya balan reveals her bedroom secrets while talking to karan johar in a show

कुछ समय पहले तक बॉलीवुड सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखते थे लेकिन अब वह खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं। अब उन्हें कैमरे पर खुलेआम पर्सनल बातें करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है।


हाल ही में एफएम चैनल पर एक चैट शो में फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर से बातचीत में एक्ट्रेस विद्या बालन और वाणी कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। रैपिड फायर राउंड में तो करण जौहर के कुछ खट्टे मीठे सवालों का जवाब विद्या बालन ने ऐसे दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। उन्होंने अपनी बेडरूम लाइफ के बारे में खुलासा किया।

vidya balan reveals her bedroom secrets while talking to karan johar in a show

करण जौहर ने जब विद्या बालन से पूछा कि वह बेडरूम में लाइट्स खुली रखना पसंद करती हैं या बंद, तो इस पर विद्या का जवाब था कि उन्हें हल्की रोशनी पसंद है। करण ने पूछा- संगीत या मोमबत्तियां? तो विद्या ने जवाब दिया- दोनों। करण ने बेडशीट्स के बारे में भी पूछा- कॉटन या सिल्क? विद्या का जवाब था- कॉटन हमेशा। सिल्क कपड़े में कुछ वैसी फीलिंग आती है… पता नहीं। 

vidya balan reveals her bedroom secrets while talking to karan johar in a show

करण ने पूछा- 'काम खत्म होने के बाद चॉकलेट, ग्रीन टी या एक और राउंड?' तो विद्या का जवाब था- पानी! प्यास बुझाते बुझाते और प्यास लगने लगती है। यही सवाल जब करण ने वाणी कपूर से पूछे तो वाणी ने जवाब दिया कि उन्हें रॉन्सी म्यूजिक पसंद है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको ब्लाइंड खेलना पसंद है या हैंडकफ्स के साथ तो उन्होंने कहा कि वो दोनों के साथ कंफर्टेबल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan reveals her bedroom secrets while talking to karan johar in a show

जहां तक बात थी बेडशीट्स के टाइप की तो वाणी ने कहा कि उन्हें सिल्क शीट्स पसंद हैं। आपको बता दें कि विद्या बालन आखिरी बार फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में और वाणी कपूर आखिरी बार फिल्म 'बेफिक्रे' में नजर आई थीं। दोनों फिलहाल किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed