फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिपोर्टर ने विद्या के मोटापे पर पूछा आपत्तिजनक सवाल, बोलीं- 'अपनी सोच बदलोगे तो मेहरबानी होगी'

Wed, 15 Nov 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan slams a journalist who was trying to her fat shame
विद्या बालन

विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का प्रमोशन करने में बिजी हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान विद्या ने एक रिपोर्टर को जमकर हड़काया। उस रिपोर्टर ने विद्या की बॉडी को लेकर एक सवाल पूछ लिया था। दरअसल, एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रिपोर्टर ने विद्या से कहा, 'क्या आप अब सिर्फ महिलाओं पर आधारित फिल्में करेंगी या अपना वजन कम करने पर भी ध्यान देंगी।' ये सुनकर विद्या विद्या हैरान रह गईं। 

Vidya Balan slams a journalist who was trying to her fat shame
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series

विद्या ने गुस्से में बोला, 'मैं जो कर रही हूं उससे बहुत खुश हूं। अगर आप लोग अपना नजरिया बदलेंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी।' जब भी विद्या से बॉडी शेमिंग पर बात होती है तो हर बार वो गजब का जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर देती हैं।

पढ़ें- सेक्सुअलिटी के बयान पर श्री श्री रविशंकर पर भड़कीं सोनम कपूर, लोग बोले- 'पहले पूरी बात तो जान लो'

Vidya Balan slams a journalist who was trying to her fat shame
तुम्हारी सुलु - फोटो : T-Series

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विद्या ने कहा था, 'मैं बचपन में बहुत मोटी थी और खुश थी। मुझे लगता है मैं सुंदर थी। मैं घर पर बहुत एंज्वॉय करती थी। लेकिन जब मैं घर से बाहर निकलती थी तो लोग मुझसे कहते थे कि मुझे अपना वजन कम कर लेना चाहिए।'

पढ़ें- 'पद्मावती' को लेकर सलमान ने कही इतनी बड़ी बात, दीपिका ने कमेंट करने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan slams a journalist who was trying to her fat shame
vidya balan

विद्या ने आगे कहा था, 'जब मैं बड़ी हुई तो लोगों का अटेंशन ना मिलने पर परेशान होती थी। क्योंकि मैं मोटी थी। मुझे ऐसा लगने लगा था कि मैं वैसी नहीं हूं जो कोई भी लड़का मुझे अटेंशन दे। इसके बाद मैंने अपना वजन कम करना शुरू किया। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से रिजेक्‍शन बर्दाश्त किए। एक लंबे समय के बाद मुझे ये एहसास हुआ कि ये सब कभी खत्म नहीं होने वाला है।'

विज्ञापन
Vidya Balan slams a journalist who was trying to her fat shame
विद्या बालन

'एक्ट्रेस बनने के बाद बहुत बार मुझे रोल के हिसाब से अपना वजन कम करना पड़ा। मैं पागलों की तरह अपनी बॉडी पर काम करती थी। लेकिन कुछ समय बाद मैं फिर से वेट गेन कर लेती क्योंकि मेरा बॉडी स्ट्रक्चर ही ऐसा है। मैं अपनी बॉडी के साथ खुश हूं। लोग तो बॉडी के बारे में कुछ ना कुछ बोलते रहेंगे। उनकी सोच कभी नहीं बदलेगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed