फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शकुंतला देवी' के बाद अब 'शेरनी' बनने की तैयारी में विद्या बालन, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

Tue, 04 Aug 2020 01:16 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 04 Aug 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan starts shooting for Sherni from october
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू होने के बाद अब फिल्मों और वेब सीरीजों का काम भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। हालांकि, फिल्मों की शूटिंग शुरू तो नहीं हुई है लेकिन निर्माताओं ने तारीखों और जगहों की योजना बनाना शुरू कर दिया है। अभिनेत्री विद्या बालन इस समय हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'शकुंतला देवी' को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही उनकी एक और आने वाली फिल्म 'शेरनी' भी उनके अनोखे किरदार के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म के निर्माताओं ने खबर दी है कि वह अब इसकी बची हुई शूटिंग अक्टूबर के महीने से शुरू करने वाले हैं।

Vidya Balan starts shooting for Sherni from october
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने बताया है कि इस फिल्म की अगली लोकेशन बालाघाट रहेगी। उन्होंने कहा, 'हम इस फिल्म को मध्य प्रदेश के जंगलों में फिल्माएंगे। फिल्म में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है इसलिए हमने अब तक इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार किया है।' 

Vidya Balan starts shooting for Sherni from october
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम आगे कहते हैं कि 'बेशक देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन हमें खुद भी इस बारे में सतर्क रहना चाहिए। इस फिल्म की अभी लगभग 65 फीसदी शूटिंग बाकी है। मध्य प्रदेश के आधिकारिक विभागों ने हमें भरोसा दिलाया है कि शूटिंग की जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन, हमें फिर भी सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का अच्छे से पालन करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan starts shooting for Sherni from october
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माताओं ने कहा है कि अगर इस फिल्म का पूरा काम शुरुआत से योजनाबद्ध तरीके से चला होता तो अब तक इस फिल्म की शूटिंग मई के महीने तक खत्म भी हो चुकी होती। इस फिल्म में विद्या बालन एक फॉरेस्ट रेंजर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बंद हुए लगभग पांच महीने हो चले हैं। 

विज्ञापन
Vidya Balan starts shooting for Sherni from october
शकुंतला देवी - फोटो : ट्विटर

अब विद्या कहती हैं, 'मैं अब काम शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। डरी हुई बिल्कुल नहीं हूं। वैसे भी डर लोगों की ज्यादा मदद नहीं कर पाता। बस हम सभी को जितना हो सके उतना सतर्क रहने की जरूरत है। बाकी तो हमें अपना काम तो करते ही रहना है।' इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर कर रहे हैं और निर्माताओं के हिसाब से शूटिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed