फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेडियो जॉकी बन हिट हुईं विद्या बालन बनेंगी 'गैंगस्टर', निभाएंगी पूर्व CM की पत्नी का रोल

Fri, 30 Mar 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Vidya balan to play a female gangster in her next
vidya balan
बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर विद्या बालन को अब तक आपने अलग तरह के किरदार निभाते हुए देखा होगा लेकिन जरा सोचिए विद्या बालन अगर गैंगस्टर बन जाए तो कैसा लगेगा। जीहां जल्द ही यह बात सच होने वाली है क्योंकि खबर है कि विद्या को लेडी 'गैंगस्टर' के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।
Vidya balan to play a female gangster in her next
vidya balan
चर्चा है कि विद्या को एक गैंगस्टर आधारित फिल्म ऑफर हुई है। फिल्म की निर्देशक ज्योति दास हैं। बताया जा रहा है कि विद्या ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को देखते हुए फिल्म में अभिनय के लिए हां कर दी है।
 
Vidya balan to play a female gangster in her next
Vidya Balan
फिल्म की कहानी अपराध की दुनिया पर आधारित है। फिल्म में विद्या एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी जिसके दिमाग में क्राइम भरा हुआ है। इससे पहले विद्या बालन कहानी 2 में बदला लेने वाली महिला के किरदार में नजर आयी थी। जो अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya balan to play a female gangster in her next
Vidya Balan
पिछले साल रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' दर्शकों के दिलों पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। हाल ही में खबर आई है कि विद्या बालन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामा राव के बायोपिक में नजर आएंगी। विद्या बालन फिल्म में रामा राव की पहली पत्नी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म को तेजा निर्देशित कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed