{"_id":"5d5ce9858ebc3e6c8224d759","slug":"vidya-balan-web-debut-based-on-indira-gandhi-directed-by-ritesh-batra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रितेश बत्रा के निर्देशन में वेब डेब्यू करेंगी विद्या बालन, इंदिरा गांधी पर आधारित होगी वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रितेश बत्रा के निर्देशन में वेब डेब्यू करेंगी विद्या बालन, इंदिरा गांधी पर आधारित होगी वेब सीरीज
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vidya balan, indira gandhi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मिशन मंगल में नजर आईं विद्या बालन भी अब जल्द ही अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। विद्या का ये डेब्यू एक वेब सीरीज से होगा, जिसका निर्देशन लंचबॉक्स और फोटोग्राफ निर्देशक रितेश बत्रा करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह वेब सीरीज इंदिरा गांधी की जिंदगी पर सागारिका घोष द्वारा लिखी किताब 'इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित होगी।
2 of 4
vidya balan
- फोटो : social media
विद्या की इस वेब सीरीज पर काफी समय से काम चल रहा है। इस वेब सीरीज को लेकर विद्या कई बार मीडिया से बातें भी कर चुकी हैं। फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन्स के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया कि 'मैं एक वेब सीरीज करने की कोशिश में हूं, जो इंदिरा गांधी जी के जीवन पर आधारित है। हम अभी महज कोशिश कर रहे हैं, देखिए आगे यह कैसा आकार लेती है। यह काम काफी समय लेगा, लेकिन जब मैं इसे करूंगी तो बेहतर करना सुनिश्चित करूंगी।'
3 of 4
vidya balan
- फोटो : social media
सागारिका घोष की किताब पर बन रही यह वेब सीरीज के निर्माण के लिए विद्या ने उनकी किताब के राइट्स काफी पहले ही खरीद लिए हैं। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनने जा रही सीरीज में विद्या के अलावा कौन कौन से कलाकार होंगे, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, साथ ही साथ यह भी नहीं पता चला है कि इंदिरा गांधी की भूमिका कौन निभाएगा।
vidya balan and indira gandhi
- फोटो : social media
इस वेब सीरीज का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करने वाले हैं। वेब सीरीज के रिलीडड को लेकर विद्या ने कहा कि 'अभी इसकी कहानी पर काम चल रहा है, इसीलिए काफी समय लग रहा है। पर आशा करती हूं कि यह जल्द ही तैयार हो जाए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।