{"_id":"5d5ba0858ebc3e896e591425","slug":"fwice-member-says-salman-khan-could-be-ban-if-he-works-with-mika-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन, FWICE के सदस्य ने दी चेतावनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन, FWICE के सदस्य ने दी चेतावनी
Wed, 21 Aug 2019 11:37 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में प्राइवेट कॉन्सर्ट करने के चलते मीका सिंह को बॉलीवुड में काम करने से बैन कर दिया गया है । ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका सिंह के खिलाफ ये फैसला लिया है। मीका ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाकर भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
mika singh
- फोटो : instagram
बैन होने के बाद मीका ने एक माफीनामा भी जारी किया लेकिन कमेटी ने अपना फैसला वापस नहीं लिया । अब खबर आई है कि कमेटी सलमान खान को भी बैन कर सकती है । जी हां, कमेटी ने अपने फैसले में कहा है कि अगर मीका के साथ इंडस्ट्री से जुड़ा कोई शख्स काम करता है तो उसे भी बैन कर दिया जाएगा ।
सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दरअसल, सलमान खान अगले हफ्ते मीका के साथ एक कार्यक्रम करने वाले हैं । ये कॉन्सर्ट यूएस के अलग-अलग शहरों में होगा । इस टूर को नाम दिया गया है- 'अप, क्लोज एंड पर्सनल विद सलमान खान' । इस टूर को सोहेल खान की ईवेंट कंपनी ने जॉर्डी पटेल की कंपनी के साथ मिलकर ऑर्गनाइज किया है ।
दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका 28 अगस्त को हॉस्टन में होने वाले शो में शामिल हो सकते हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, जॉर्डी पटेल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'यूएस के कुछ लोकल प्रमोटर ने मीका को बुलाया है । सलमान और मीका साथ में कुछ नहीं करने वाले हैं । यहां तक कि वो उनके साथ स्टेज भी शेयर नहीं करेंगे ।'
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने कहा, 'मीका के साथ इंडस्ट्री में कोई भी काम करता है तो उसे बैन कर दिया जाएगा । इसमें टेक्नीशियन, डायरेक्टर, एक्टर और स्पॉट बॉय तक शामिल हैं । अगर सलमान भी उनके साथ काम करते हैं तो उन्हें भी बैन कर दिया जाएगा ।'