{"_id":"5d5cdb938ebc3e6c817092d6","slug":"mini-mathur-birthday-special-love-story-with-kabir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम निर्देशक पर आया था इस अभिनेत्री का दिल, पिता से मिलवाने पर छुपाई थी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुस्लिम निर्देशक पर आया था इस अभिनेत्री का दिल, पिता से मिलवाने पर छुपाई थी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mini mathur
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंकर और अभिनेत्री मिनी माथुर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 21 अगस्त 1975 को दिल्ली में जन्मीं मिनी माथुर वीजे भी रह चुकी हैं। मिनी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से एमबीए की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे, जिसके बाद मिनी ने इसी में अपना करियर आगे बढ़ाया। मिनी माथुर को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से खूब लोकप्रियता मिली थी।
2 of 5
mini mathur, kabir khan
- फोटो : social media
मिनी माथुर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक कबीर खान से शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए मिनी ने खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था।
3 of 5
mini mathur
- फोटो : social media
मिनी ने बताया कि 'एमबीए की पढ़ाई करने के बाद मेरे पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि एक्टिंग में अपना करियर बनाऊं। टीवी शो 'तोलमोल के बोल' में साड़ी पहनकर शो होस्ट किया तब जाकर इंडस्ट्री में आने की इजाजत मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mini Mathur
- फोटो : instagram
मिनी बताती हैं कि उनके पिता काफी सख्त मिजाज के हैं। ऐसे में वो हरगिज नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी दूसरे समुदाय के शख्स के साथ शादी करे। यही नहीं वो तो चाहते थे कि उनका होने वाला पति बैंकर या इंजीनियर हो। जब कबीर खान को मिनी डेट कर रही थीं तो उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ घरवालों से मिलवाया था।
कबीर खान मुस्लिम हैं। मिनी ने कबीर को अपना दोस्त बताकर पिता से मुलाकात करवाई और उनका सरनेम भी नहीं बताया। दोनों को करीब एक साल का वक्त लगा तब जाकर कबीर ने मिनी के पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उस वक्त कबीर ने उन्हें अपना सरनेम बताया। मिनी के पिता तब तक कबीर को पसंद करने लगे थे और दोनों की शादी हो गई। मिनी और कबीर के एक बेटा विवान और बेटी सैराह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।