फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन को गुरु मानता है साउथ का ये अभिनेता, बोले- 'देश में केवल एक ही मेगास्टार'

Wed, 21 Aug 2019 11:28 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 21 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sye Raa Narasimha Reddy Chiranjeevi said amitabh bachchan is only megastar
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन किसी कार्यक्रम में हो न हों, उनका आभा मंडल ही उनकी मौजूदगी बन जाती है। अमिताभ बच्चन अपनी पहली मल्टीस्टारर साउथ फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के टीजर रिलीज के मौके पर भले नहीं पहुंचे लेकिन पूरे कार्यक्रम में उनका जिक्र खूब हुआ। फिल्म में लीड रोल कर रहे चिरंजीवी ने भी कहा कि अमिताभ ही देश के इकलौते मेगास्टार हैं।

Sye Raa Narasimha Reddy Chiranjeevi said amitabh bachchan is only megastar
sye raa narasimha reddy - फोटो : amar ujala

चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर मंगलवार को मुंबई में रिलीज हुआ। इस टीजर लॉन्च का सीधा प्रसारण अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर भी किया गया। टीजर में चिरंजीवी का एक्शन पैक्ड अवतार ऐसा है कि वह 'बाहुबली' से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे प्रभास के आसपास आने की कोशिश करते दिखे। फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर बिग बी को छोड़ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।


Sye Raa Narasimha Reddy Chiranjeevi said amitabh bachchan is only megastar
sye raa narasimha reddy - फोटो : amar ujala

चिरंजीवी से जब पूछा गया कि फिल्मों से ब्रेक के पीछे की वजह क्या रही तो चिरंजीवी ने कहा- 'मैं फिल्मों को छोड़ काफी समय के लिए राजनीति में चला गया था, करीब 10 साल तो मैं वहां रहा हूं लेकिन फिर 2016 से मैंने वापस सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म को करने से पहले यही सोचा कि इसी के साथ बॉलीवुड में वापसी करनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sye Raa Narasimha Reddy Chiranjeevi said amitabh bachchan is only megastar
sye raa narasimha reddy - फोटो : amar ujala

बता दें कि फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी में अमिताभ बच्चन ने चिरंजीवी के गुरु का किरदार किया है। चिरंजीवी से पूछा गया कि एक ही फिल्म में दो मेगास्टार होने से कैसा महसूस होता है? इस सवाल पर चिरंजीवी ने तुरंत कहा, 'वह मेरे वास्तविक जीवन के गुरु हैं, मैं यह दोहराना चाहूंगा कि सिर्फ एक ही मेगास्टार हैं और वो हैं अमिताभ बच्चन। उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। मेरी फिल्म के निर्देशक चाहते थे कि वह अमित जी को फिल्म में मेरे गुरु का किरदार दें। तब मैंने हिम्मत जुटाकर उन्हीं को कॉल किया। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी तुम्हें यह पूछने की जरूरत नहीं है।'

पढ़ें: अमिताभ की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' का टीजर रिलीज, चिरंजीवी का एक्शन जीत लेगा दिल

विज्ञापन
Sye Raa Narasimha Reddy Chiranjeevi said amitabh bachchan is only megastar
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी चार भाषाओं में रिलीज हो रही है और इसके हिंदी राइट्स एस्सेल ग्रुप यानी फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के पास है। फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी और 'वॉर' के एक ही दिन रिलीज होने के सवाल पर फरहान कहते हैं, 'यहां हम सभी दोस्त हैं, लेकिन अब हमें इस सोच से दूर हो जाना चाहिए कि दो फिल्में एक दिन रिलीज नहीं हो सकतीं। मुझे लगता है अब स्क्रीन्स और दर्शकों में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है, अब दो फिल्में एक दिन रिलीज होकर भी अच्छा कमा लेती हैं। जिन लोगों ने फिल्म वॉर बनाई है वे अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। मुझे भी लगता है कि वह काफी अच्छी फिल्म होगी। मैं उनको बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं वह भी ऐसा ही करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed