फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 करोड़ रुपये दान करने पर बोले अक्षय कुमार- 'भगवान ने बहुत दिया, कहां लेकर जाने हैं पैसे'

Wed, 21 Aug 2019 10:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar talk about his donation he said kahan lekar jane hain paise
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से जितना पैसा कमाते हैं, उसका काफी हिस्सा शहीदों के परिवारों या मददगारों को दान भी करते हैं। अक्षय कुमार की दरियादिली के कई किस्से सुनने में आते हैं । हाल ही में अक्षय कुमार ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 2 करोड़ रुपये दान किए थे।
akshay kumar talk about his donation he said kahan lekar jane hain paise
akshay kumar - फोटो : social media
उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की थी। जब अक्षय कुमार से इस दान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जब असम के सीएम का मेरे पास फोन आया और उन्होंने कहा कि आपके डोनेशन के बाद और भी लोगों ने दान दिया है तो मुझे ये सुनकर बहुत अच्छा लगा।'
akshay kumar talk about his donation he said kahan lekar jane hain paise
akshay kumar - फोटो : social media
'ऐसे मुश्किल वक्त में हमें साथ आना चाहिए । आप 2 रुपये से 5 लाख रुपये तक दान कर सकते हैं । मेरा मनाना है कि भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है । इसलिए मैं बिना दो बार सोचे दान कर देता हूं । कहां लेकर जाने हैं पैसे ।' बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई है । 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar talk about his donation he said kahan lekar jane hain paise
akshay kumar - फोटो : social media
इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ की कमाई कर ली है । इसके बाद अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वी राज चौहान' लाइन में हैं । अपनी इन फिल्मों को लेकर अक्षय ने कहा, 'अगर ये फिल्में चल गईं तो अच्छा है । वर्ना कोई कुछ नहीं कर सकता ।'
विज्ञापन
akshay kumar talk about his donation he said kahan lekar jane hain paise
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय आगे कहते हैं, 'आपको पता है, किसी महान इंसान ने कहा था कि आपकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आएंगे । आप बार-बार गिरेंगे और बार-बार उठेंगे । लेकिन जो होगा अच्छा होगा । मैं अपनी जिंदगी के इस सफर को काफी एंज्वॉय करता हूं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed