{"_id":"5d5cbec18ebc3e6c9b516f78","slug":"shraddha-kapoor-wants-to-work-with-salman-khan-in-film-hum-dil-de-chuke-sanam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंदिनी का किरदार ऑफर करते सलमान तो कभी ना नहीं करतीः श्रद्धा कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नंदिनी का किरदार ऑफर करते सलमान तो कभी ना नहीं करतीः श्रद्धा कपूर
Wed, 21 Aug 2019 09:49 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे करने जा रहीं दमदार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर अपनी एक्सक्लूसिव ख्वाहिश अमर उजाला के साथ साझा की है। श्रद्धा कपूर की दो फिल्में 'साहो' और 'छिछोरे' रिलीज होने की कतार में हैं और अपनी दोनों फिल्मों को अपने प्रशंसकों का प्यार मिलने को लेकर उन्हें काफी भरोसा है।
Shraddha Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'साहो' के प्रचार के दौरान एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में श्रद्धा को जब उन्हें लेकर अक्सर चलने वाले किस्से की याद दिलाई गई कि कैसे उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए सलमान खान की तरफ से मिले ऑफर को मना कर दिया था तो वह मुस्करा कर बोलीं, ‘हां, तब मैं बहुत छोटी थी।’
shraddha kapoor
जब उनसे पूछा गया कि अगर उस समय वह बालिग होतीं और सलमान खान उनसे अपने साथ कोई फिल्म करने को कहते तो उनकी ऐसी कौन सी फिल्म है जिसे करने को वह तुरंत हां कर देतीं, श्रद्धा सोच में पड़ गईं। फिर दो मिनट सोचने के बाद उनका जवाब आया, ‘हम दिल दे चुके सनम।'
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor
'यह ऐसी फिल्म है जिसे मैं उनके साथ कभी भी कर सकती थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय की अदाकारी का स्तर हालांकि दूसरा कोई शायद ही छू पाए लेकिन नंदिनी का वह किरदार मैं जरूर करना चाहती। इस किरदार को जीवन का हर रस परदे पर दिखाने का मौका मिला। नंदिन बेइंतहा प्यार करती है। बेइतंहा दर्द सहती है और बेइंतहा इंतजार भी करती है। लेकिन, फिर जब सिंदूर की बात आती है तो वहां वह अपने पति की हो जाती है।’
विज्ञापन
shraddha kapoor
फिल्म बागी के बाद 'साहो' में अपने एक्शन अवतार के बारे में मिल रही प्रतिक्रियाओं से भी श्रद्धा काफी खुश हैं। वह कहती हैं, ‘मैं इस फिल्म एक्शन दृश्यों को करने के लिए बहुत उत्साहित थी। ये एक्शन सीक्वेंस काफी कठिन तो थे लेकिन इन्हे शूट करने में बेहद मजा भी आया । मैंने पहली बार पहली बार बन्दूक चलाई है। शुरू में जब मैं बंदूक पकड़ती थी तो मेरे हाथ कांपने लगते थे लेकिन फिर मुझे इसकी आदत हो गई। इसके लिए बहुत प्रैक्टिस करनी पड़ी। एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के दौरान मुझे काफी जिम्मेदारी का भी एहसास हुआ।’