पॉला हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर इसी नाम से बनी मशहूर अभिनेत्री एमिली ब्लंट की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में लीड रोल कर रहीं परिणीति चोपड़ा के लुक का इसके निर्माताओं ने सोमवार को खुलासा किया।
खून से सराबोर बाथटब में बैठी दिखीं परिणीति, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर परिणीति लंबे अरसे से उत्साहित रही हैं। एमिली ब्लंट का ओरीजनल फिल्म में किरदार एक ऐसी महिला का है जो ज्यादातर नशे में रहती है और एक दिन एक लापता शख्स की तलाश में चल रही छानबीन का हिस्सा बन जाती है।
फिल्म के पहले लुक में परिणीति का एक लुक बाथ टब में खून से सराबोर बैठे होने का है जबकि दूसरे लुक में उनकी आंखों का काजल फैला हुआ दिख रहा है। इस लुक के बारे में परिणीति चोपड़ा कहती हैं- “'द गर्ल ऑन द ट्रेन' शूट करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक अनुशासित हॉस्टल में हूँ। आमतौर पर मैं अपने शूट के बाद दूसरा काम करना पसंद करती हूँ, लेकिन इस फिल्म के दौरान मैं हर दिन सेट पर वापस लौटने का इंतजार करती हूँ ।''
Parineeti Chopra's Look sfrom Hindi Remake of #TheGirlOnTheTrain#parineetichopra @ParineetiChopra pic.twitter.com/SiMxgkZU3W
— $@M (@SAMTHEBESTEST) August 21, 2019
इसके आगे परिणीति कहती हैं- 'फिल्म में मेरा किरदार मीरा का है जो एक ऐसी शराबी लड़की है जैसा किरदार मैंने कभी परदे पर नहीं निभाया है।' फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी नजर आएंगे।
इस फिल्म के अलावा परिणीति के पास साइना नेहवाल की बायोपिक भी है । इसके लिए भी परिणीति लंबे समय से ट्रेनिंग ले रही हैं । सूत्र बताते हैं कि साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग आगे खिसकने की यही बड़ी वजह है कि परिणीति पहले 'गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक पूरी करना चाहती हैं।