बॉलीवुड के कमांडो यानी विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस और कमाल के एक्शन मूव्स के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों से लेकर किसी न किसी स्टंट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ भी करते हैं, लेकिन इस बार विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा पहन लिया कि जिसे देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल ये आउटफिट विद्युत जामवाल की मंगेतर नंदिता महतानी ने डिजाइन किया था। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, लेकिन विद्युत के आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। और उनका बॉटम वियर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Instagram: विद्युत जामवाल ने पहना मंगेतर का डिजाइन किया ऐसा आउटफिट, लोगों ने कर दिया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर ने डिजाइन किया विद्युत जामवाल का आउटफिट-
विद्युत और उनकी मंगेतर साथ में टाइम स्पेंड करने निकले थे कि पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया और अब ये वीडियो वायरल भयानी पेज से शेयर की गई है। विद्युत का आउट फिट देखने के बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की पैपराजी भी उनसे पूछते नजर आए कि ये आपने क्या पहना है। हालांकि शायद विद्युत को ये सवाल अच्छा नहीं लगा, हालांकि उन्होंने स्माइल देते हुए कहा, ड्रेस है ये मार्शल आर्ट वॉरियर मास्टर के कपड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने पैपराजी के पूछने पर बताया कि यह आउटफिट उनकी मंगेतर ने ही डिजाइन किया है।
लोगों को नहीं पसंद आया लुक-
वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्युत में ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है। व्हाइट टी शर्ट के ऊपर वह ब्लैक हूडी और लूज प्लाजो स्टाइल पैंट मैच की गई है। उनका ये आउटफिट कुल मिलाकर उन्हें अलग लुक दे रहा था। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
यूजर्स बोले-ये क्या पहन लिया-
दरअसल उनके कपड़े कुछ ज्यादा ही लूज लग रहे थे और मौसम के हिसाब से भी ज्यादा हैवी थे। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, डिजास्टर! तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'एक (विद्युत) के लुक देखकर लगता है, बहुत ठंड है, और दूसरे (नंदिता महतानी) को देखकर लग रहा है कि मौसम बहुत गर्म है, बॉलीवुड हमेशा हमें कंफ्यूज करता है। इसी तरह से एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ये आपने क्या पहना है? और साथ ही हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट कीं। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी उनके कपड़ों का मजाक उड़ाते नजर आए।