फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जंगली' बनने के लिए विद्युत जामवाल ने सीखी भगवान श्रीकृष्ण की विद्या, ऐसा करने वाले होंगे पहले एक्टर

Fri, 01 Mar 2019 09:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 01 Mar 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
vidyut jamwal learned Kalaripayattu for his film Junglee
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्शन हीरो विद्युत जामवाल हमेशा अपने वर्कआउट का एक ट्रेडमार्क स्टंट बनाते हैं, जो भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है। अपनी अगली फिल्म 'जंगली' में विद्युत दर्शकों के सामने 'एनिमल फ्लो' वर्कआउट करते दिखेंगे। भारत में ऐसा वर्कआउट पेश करने वाले विद्युत पहले एक्टर होंगे। 

vidyut jamwal learned Kalaripayattu for his film Junglee
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल फ्लो' वर्कआउट कसरत का वो रूप है जिसे करना बेहद मुश्किल होता है। जंगली जानवरों जैसे दांवपेंच एक्शन फिल्म में दिखाना विद्युत के लिए बड़ा चुनौती भरा था। इसके लिए विद्युत ने प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण लिया है। विद्युत ने अपना वजन कम करने के साथ-साथ खानपान का भी विशेष ख्याल रखा था। कलारीपयट्टु से विद्युत् ने हाथी, अजगर, बिच्छू, केकड़ा, घोड़ा, जंगली सूअर, मेंढक, तितली और बहुत से जीवों के आक्रमण को समझने और सीखने में मदद मिली है। 

vidyut jamwal learned Kalaripayattu for his film Junglee
श्रीकृष्ण - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत ने इस बारे में कहा कि मार्शल आर्ट भी भारत की देन है। इसे दक्षिण भारत में कलारीपयट्टू के नाम से जाना जाता है। जो कि सभी तरह के मार्शल आर्ट की जननी है। कलारीपयट्टू एक बेहद प्राचीन कला है। भारतीय परंपरा और जनश्रुति के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण इस विद्या के असली जनक थे। उन्होंने ही इस विद्या के माध्यम से ही उन्होंने चाणूर और मुष्टिक जैसे मल्लों का वध किया था। इसी विद्या के जरिए उन्होंने कालिया नाग का भी वध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vidyut jamwal learned Kalaripayattu for his film Junglee
vidyut jamwal

कलारीपयट्टू केरल का एक मार्शल आर्ट है जोकि विश्व की सबसे पुरानी, लोकप्रिय व वैज्ञानिक कला है। विद्युत का मानना है कि कलारीपयट्टू को सीखने के लिए जानवरों की तरह लचीलापन, संवेदनशीलता और पहले से ज्यादा ताकतवर बनना पड़ा है। 

विज्ञापन
vidyut jamwal learned Kalaripayattu for his film Junglee
Vidyut Jamwal

विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' का एक टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें विद्युत को कलारिपयट्टू के मूव्स करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड के डायरेक्टर चक रसेल कर रहे हैं। रसेल इसके पहले 'द मास्क' और 'द स्कॉर्पियन किंग' जैसी हॉलीवुड फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग थाइलैंड के जंगलों में हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed