फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara Vignesh Wedding: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी शादी, मेहमानों को दिया जाएगा स्पेशल कोड; यहां देखिए वेडिंग कार्ड

Wed, 08 Jun 2022 01:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Jun 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
vignesh shivan nayanthara wedding tight security at venue wedding card goes viral on social media
नयनतारा और विग्नेश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा बहुत जल्द विग्नेश शिवन की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे सेलिब्रिटी कपल की शादी 9 जून को महाबलीपुरम के एक लोकप्रिय रिसॉर्ट में होनी है। कपल के करीबी सूत्रों का कहना है कि शादी इंडस्ट्री के सिर्फ करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होनी है और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

vignesh shivan nayanthara wedding tight security at venue wedding card goes viral on social media
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग वेन्यू पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिन मेहमानों को न्योता दिया गया है, उन्हें शादी से पहले एक स्पेशल कोड दिया जाएगा। मेहमानों को कोड दिखाने के बाद ही वेडिंग वेन्यू में एंट्री दी जाएगी। शादी के लिए एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। ड्रेसकोड एथनिक है और इसका कलर पेस्टल है। बता दें कि शादी से पहले एक संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया है।

vignesh shivan nayanthara wedding tight security at venue wedding card goes viral on social media
नयनतारा और विग्नेश की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विग्नेश और नयनतारा ने अपनी शादी का न्योता तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी दिया है। इन सबके बीच इस कपल की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये एक इनविटेशन वीडियो है, जिसमें कार्ड के पहले पेज पर दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे पेज पर भगवान गणेश का चित्र लगा है। तीसरे पेज पर शादी से संबंधित सारी डिटेल्स दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vignesh shivan nayanthara wedding tight security at venue wedding card goes viral on social media
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

बता दें कि 7 जून को विग्नेश ने बताया था कि वह नयनतारा के साथ 9 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले तो दोनों चाहते थे कि उनकी शादी तिरुपति में हो फिर किसी वजह से उन्हें वेडिंग वेन्यू में बदलाव करना पड़ा। उनकी शादी में कुछ खास दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों की मुलाकात मुलाकात साल 2015 में तमिल फिल्म 'नानम राउडी धान' के सेट पर हुई थी। वहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed