फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay 69: मेरी मां दुलारी को श्रद्धांजलि है यह फिल्म, अनुपम खेर ने साझा किया भावुक नोट

Wed, 30 Oct 2024 02:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Oct 2024 02:31 PM IST
सार

Vijay 69: नेटफ्लिक्स और YRF की आगामी फिल्म विजय 69 का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस पर प्रशंसकों ने अपनी शानदार प्रतिक्रिया दी। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जाहिर किया है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी मां दुलारी को समर्पित है। 

विज्ञापन
Vijay 69 is a Tribute to My Mother Dulari says Anupam Kher on his social media emotional post
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपने बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म विजय 69 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की कहानी एक 69 वर्षीय व्यक्ति की है, जो जीवन में असंभव को संभव बनाने का सपना देखता है। 
Vijay 69 is a Tribute to My Mother Dulari says Anupam Kher on his social media emotional post
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम खेर का कहना है कि विजय 69 मेरी मां दुलारी के प्रति मेरा श्रद्धांजलि है। उनके जीवन के प्रति जोश और हर पल को पूरी तरह जीने का जज़्बा आज भी मुझे प्रेरित करता है। जो कुछ भी मैं हूँ, वह उनकी देन है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



 
Vijay 69 is a Tribute to My Mother Dulari says Anupam Kher on his social media emotional post
मां दुलारी के साथ अनुपम खेर और उनके भाई - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
उन्होंने अपनी मां की सीख को याद करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो सबसे पहले उनकी याद आई। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित था। हर दिन सेट पर उनकी सीखें मेरे साथ रहीं—कभी हार मत मानो, खुद पर भरोसा रखो, और हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहो।'' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay 69 is a Tribute to My Mother Dulari says Anupam Kher on his social media emotional post
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया
आगे अनुपम खेर ने लिखा, ''यह फिल्म मेरी मां और उनके जैसे अनगिनत नायकों को समर्पित है, जो अपने संघर्षों के साथ हर दिन लड़ते हैं। मेरी सफलता का पूरा श्रेय मैं उन्हें देता हूं।' विजय 69 का प्रीमियर 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा, जिसमें अनुपम खेर ने अपनी मां के प्रति अपने प्यार और सम्मान को खूबसूरती से परदे पर पेश किया है।
Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक ने क्या कर ली है तीसरी शादी? पहली पत्नी पायल ने किया खुलासा
विज्ञापन
Vijay 69 is a Tribute to My Mother Dulari says Anupam Kher on his social media emotional post
विजय 69 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में चार दशक में करीब 600 से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम खेर की नई फिल्म विजय 69 को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ चंकी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। विजय 69' की कहानी अक्षय रॉय ने लिखी और साथ ही इसका निर्देशन भी किया है। यह फिल्म सीधे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसी महीने 8 नवंबर को रिलीज होगी।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' पर मंडराए संकट के बादल, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दी कार्रवाई की चेतावनी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed