{"_id":"5d3c2d608ebc3e6d1214f7d6","slug":"vijay-deverekonda-denies-dear-comrade-hindi-remake-karan-johar-says-ishaan-janhvi-are-not-in-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक में इस एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं करण, जान्हवी-ईशान पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक में इस एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं करण, जान्हवी-ईशान पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक करण जौहर के खरीदने के बाद से ही यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में ये भी सुनने को मिला था कि विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म के हिंदी रीमेक में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे।
2 of 6
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
दरअसल करण जौहर ने 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक की स्टारकास्ट को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि हिंदी रीमेक के लिए न तो किसी भी मुख्य कलाकार पर विचार किया गया है और न ही इस बारे में किसी से कोई बात की गई है।
3 of 6
karan johar
- फोटो : file photo
वहीं ऐसी खबरें भी सामने आईं थी कि करण चाहते हैं कि विजय ही फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करें। ऐसे में करण ने इस बारे में कहा- 'डियर कॉमरेड में विजय ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन वो इस फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। मैं उनके फैसले की इज्जत करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
karan johar
- फोटो : bollywoodlife
बता दें कि हाल ही में खबरें सामने आईं थी कि फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे लेकिन करण ने ट्वीट कर इसको अफवाह बताया है। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा- '26 जुलाई को रिलीज हो रही 'डियर कॉमरेड' की टीम को अपार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसके साथ ही एक स्पष्टीकरण भी। अभी तक फिल्म के लिए किसी भी लीड एक्टर्स पर न ही विचार किया गया है और न ही किसी से कोई बात की गई है।'
विज्ञापन
5 of 6
karan johar
गौरतलब है कि 24 जुलाई को करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी थी कि विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक को वह बनाने जा रहे हैं। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के पहले ही करण ने इसके हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।