साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज यानी 9 मई को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हुए अभिनेता को उनकी को-स्टार और साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने जन्मदिन की बधाई दी है। सामंथा ने अपनी और विजय की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर अभिनेता के इस दिन को और भी खास बना दिया है।
Social Media: सामंथा ने विजय देवरकोंडा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- "आपको काम करते देखना..."
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा ने साझा किया पोस्ट
इस खास दिन पर, विजय देवरकोंडा की को-स्टार और दोस्त सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। वह लिखती हैं,"जन्मदिन मुबारक हो लाइगर विजय। आप आने वाले इस साल में प्यार और प्रशंसा के पात्र रहेंगे। आपको इस तरह से काम करते हुए देखना बहुत प्रेरणादायक है। गॉड ब्लेस।"
कश्मीर में मनाया जन्मदिन
सामंथा द्वारा साझा की गई तस्वीर में, सामंथा और विजय को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उनकी यह तस्वीर कश्मीर में उनकी आगामी फिल्म 'वीडी-11' के सेट पर ली गई थी। बता दें दोनों कलाकार 'वीडी-11' में साथ काम कर रहे हैं। विजय ने फिल्म की पूरी टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया और केक भी काटा। फिल्म निर्माताओं ने भी सेट से अभिनेता के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो वायरल हो रही हैं। विजय के अलावा सामंथा के भी अपना जन्मदिन फिल्म की टीम के साथ कश्मीर में ही मनाया था।
आज रिलीज होगा फिल्म का पोस्टर?
सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की यह आगामी फिल्म 'वीडी-11' एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म का टाइटल अब बदलकर 'खुशी' कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण कर रहे हैं और इसकी शूटिंग फिलहाल कश्मीर में चल रही है। कश्मीर के बाद, सामंथा और विजय फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद, विजाग और एलेप्पी जाएंगे। खबरों की मानें तो आज फिल्म के निर्माता इसके टाइटल और पोस्टर को भी रिलीज कर सकते हैं।