फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Vicky: शादी के पांच महीने पूरे होने का जश्न मनाने न्यूयॉर्क पहुंचे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

Mon, 09 May 2022 01:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 01:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल बी-टाउन में मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं। अपनी शादी के बाद से ही यह बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits in New York to celebrate five months of their marriage share romantic photos on internet
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल बी-टाउन में मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं। अपनी शादी के बाद से ही यह बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। यह कपल अक्सर इंटरनेट पर कपल गोल्स देता नजर आता है। वहीं फैंस भी दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी क्रम में हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी के पांच महीने पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी फाइव मंथ एनिवर्सिरी के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits in New York to celebrate five months of their marriage share romantic photos on internet
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

सामने आई तस्वीरों में कटरीना और विक्की न्यूयॉर्क में समय बिताते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कुछ घंटे पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विक्की कौशल के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कटरीना हरे रंग के टॉप में रेस्टोरेंट में पोज देती नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में विक्की- कटरीना एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर क्लिक कराते दिखाई दिए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट के एक डेसर्ज की तस्वीर शेयर की है, जिसका अभिनेत्री जायका लेने पहुंची हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits in New York to celebrate five months of their marriage share romantic photos on internet
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "द होम ऑफ एवरीथिंग, माई फेवरेट प्लेस एवर एवर बब्बी।" इसके अलावा अभिनेता विक्की कौशन ने भी पत्नी कटरीना संग न्यूयॉर्क की सड़कों पर चलते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विक्की कौशन कटरीन के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, सुगर रश। विक्की और कटरीना की इन तस्वीरों को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal visits in New York to celebrate five months of their marriage share romantic photos on internet
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कटरीना और विक्की के पास कई प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री इन दिनों विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। साथ ही एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल लक्ष्मण उटेकर की एक बेनाम फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed