फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें

Mon, 09 May 2022 01:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 May 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
did sonakshi sinha get engage Shared pictures while flaunting the engagement ring
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड भला इससे कैसे चूक सकता है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शादी की है। इसके बाद खबर आई कि साउथ की अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश भी शादी करने वाले हैं। अब एक और अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और वह हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें सोनाक्षी की उंगलियों में अंगूठी देखी जा सकती है। फोटोज सामने आने के बाद माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में सोनाक्षी बहुत खुश नजर आ रही हैं।

did sonakshi sinha get engage Shared pictures while flaunting the engagement ring
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने किससे सगाई की है अभी तक उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है, क्योंकि अभी तक सोनाक्षी ने उस खुशनसीब इंसान का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मेरे लिए बड़ा दिन...मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है जो सच हो रहा है...मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।

did sonakshi sinha get engage Shared pictures while flaunting the engagement ring
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में सोनाक्षी उसी शख्स का हाथ पकड़े हंसती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने जैसे ही तस्वीर पोस्ट की फैंस ने सोनाक्षी को बधाई देना शुरू कर दिया। फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वह शख्स कौन है। एक शख्स ने लिखा- बधाई...जल्द ही आपको बड़े दिन पर देखेंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- बेहद खूबसूरत। एक और शख्स ने कहा- क्या ये आपकी सगाई की अंगूठी है...क्या आपने सगाई कर ली है...प्लीज बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
did sonakshi sinha get engage Shared pictures while flaunting the engagement ring
सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media

बता दें कि सोनाक्षी 70-80 के दशक के जाने-माने अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरूआत की है। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। बता दें कि सोनाक्षी काफी लंबे समय से जहीर इकबाल के साथ भी रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इसको लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed