बॉलीवुड सेलेब्स अकसर ही अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर पहुंचीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपने लुक्स के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। आलिया को उनकी चाल-ढाल से लेकर उनके बालों के हेयरस्टाइल के लिए ट्रोल किया गया। ट्रोल्स का कहना है कि अभिनेत्री ने दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी किया है।
Trolled: एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोगों ने दिया सस्ती दीपिका पादुकोण का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया के एयरपोर्ट के लुक की जहां फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं तो ट्रोल्स उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि आलिया दीपिका पादुकोण का लुक बार-बार कॉपी कर रही हैं। इससे पहले भी एक पार्टी में मौजूद आलिया के लुक की तुलना दीपिका से की गई थी। एक यूजर ने कहा कि यार बार-बार दीपिका को कॉपी करती है ये, साफ दिखाई देता है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि दीपिका के अलावा कोई और नहीं बचा क्या? कॉपीकैट कही की और एक ने तो सस्ती दीपिका ही कह डाला।
आलिया के लुक की बात करे तो उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट्स और गूची की ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी है। आलिया ने आंखों पर ग्लासेज और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं, उन्होंने अपने बालों का एक बन बनाया है और हाथ में बड़ा सा बैग लिया हुआ है। आलिया का ये लुक काफी स्टाइलिश है, लेकिन दीपिका जैसा लुक लगने की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।
आलिया अभी ट्रोल्स के निशाने पर हैं और उन्हें हाल ही में शुगर ड्रिंक को प्रमोट करने के लिए भी ट्रोल किया गया है। वहीं, आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।