फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी शादी करने जा रहे विजय माल्या, यूजर बोले- 'यहां एक बार नसीब नहीं, ये घोड़ी पर घूम रहा है तबसे'

Thu, 29 Mar 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
vijay mallya get ready to marry third time with girlfriend and troll on social media
विजय माल्या

दिवालिया हो चुकी कंपनी 'किंगफिशर' के मालिक विजय माल्या इन दिनों अपनी तीसरी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माल्या अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी कर सकते हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे हैं। 

vijay mallya get ready to marry third time with girlfriend and troll on social media
विजया माल्या

यह माल्या की तीसरी शादी होगी। हालांकि माल्या ने अभी अपनी दूसरी पत्नी से तलाक नहीं लिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई तो यूजर्स ने माल्या के मजे लेने शुरू कर दिए। इस मामले में माल्या के 30 साल के बेटे सिद्धार्थ को भी घसीटा।
 



 

 

vijay mallya get ready to marry third time with girlfriend and troll on social media
vijay mallya pinky lalwani

सिद्धार्थ की अभी तक शादी नहीं हुई है लेकिन उनके पिता तीसरी शादी करने को तैयार हैं। ट्विटर पर माल्या की खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। इन दिनों माल्या भारत से भागकर लंदन में रह रहे हैं। उनपर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपए का लोन वापस न करने का आरोप है।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay mallya get ready to marry third time with girlfriend and troll on social media
vijay mallya pinky lalwani

माल्या की गर्लफ्रेंड पिंकी एयरहोस्टेस हैं। पिंकी किंगफिशर एयरलाइंस से  बतौर एयर होस्टेस साल 2011 में जुड़ी थीं। 2012 में यह कंपनी बंद हो गई। एक हफ्ते पहले उन्होंने अपनी एनिवर्सरी मनाई थी। फिलहाल दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।
 



 

 

विज्ञापन
vijay mallya get ready to marry third time with girlfriend and troll on social media
विजय माल्या

विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से साल 1986 में हुई थी। दोनों का एक बेटा सिद्धार्थ माल्या भी है। पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां लीना और तान्या हैं।
 




 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed