सब्सक्राइब करें

Family Man 3: प्राइम वीडियो का विजय सेतुपति पर 60 करोड़ का दांव, ‘फर्जी’ के बाद ‘फैमिली मैन 3’ पर टिकी नजर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Tue, 03 May 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupathi may Join Manoj Bajpayee in Family Man 3 signs a three project deal with amazon prime video
विजय सेतुपति, मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब ये साफ हो चला है कि साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की पहली हिंदी फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी बोहनी हिंदी ओटीटी पर हो जाएगी। शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज ‘फर्जी’ के साथ विजय सेतुपति के ओटीटी डेब्यू का एलान हो ही चुका है। अब मनोरंजन जगत में चर्चा ये भी है कि राज और डीके के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज ‘फर्जी’ के बाद विजय सेतुपति इन दोनों की हिट सीरीज ‘फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में भी नजर आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि विजय सेतुपति की प्राइम वीडियो के साथ तीन प्रोजेक्ट्स की डील हुई है और इसके लिए उन्हें 60 करोड़ रुपये मिलने वाले है हालांकि न तो विजय सेतुपति और न ही प्राइम वीडियो इस बारे में बीते हफ्ते हुए कार्यक्रम के दौरान कोई बात करने को तैयार दिखे।


 

Trending Videos
Vijay Sethupathi may Join Manoj Bajpayee in Family Man 3 signs a three project deal with amazon prime video
विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय सेतुपति इन दिनों नामी निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी हैं। इसके अलावा एक हिंदी फिल्म विजय ने निर्देशक संतोष सीवन के साथ पूरी की है। विजय सेतुपति तमिल सिनेमा का बड़ा नाम हैं और साउथ के हर बड़े सितारे की तरह वह भी अपना नाम हिंदी फिल्मों में बनाना चाहते हैं। विजय सेतुपति वैसे तो बीते एक दशक से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। बीच बीच में वह तेलुगू और मलयालम फिल्में भी करते रहे हैं। लेकिन, ‘विक्रमवेधा’, ‘96’ और ‘सुपर डीलक्स’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी भाषी क्षेत्रों में शोहरत दिलाई। कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों ने उनकी फिल्में खूब देखीं। फिल्म ‘सुपरडीलक्स’ के लिए वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi may Join Manoj Bajpayee in Family Man 3 signs a three project deal with amazon prime video
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, बड़े परदे पर विजय सेतुपति की बोहनी हिंदी पट्टी में खास नहीं रही है। बीते साल उनकी फिल्म ‘मास्टर’ तमिल के साथ ही हिंदी में डब करके रिलीज की गई और फिल्म हिंदी पट्टी में पहले वीकेंड पर ही फ्लॉप घोषित हो गई। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भी वह बाहर हो चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद विजय सेतुपति की हिंदी फिल्म निर्माताओं के बीच खासी डिमांड बताई जाती है। तमिल में जितने बजट में पूरी फिल्म बनकर तैयार हो जाती है, विजय सेतुपति को उतनी रकम अकेले अपने लिए हिंदी के फिल्म निर्माताओं से मिल रही है। बताते हैं कि इसी क्रम में उन्होंने ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो से एक मोटी डील हाल ही में फाइनल की है।

Vijay Sethupathi may Join Manoj Bajpayee in Family Man 3 signs a three project deal with amazon prime video
फिल्म फर्जी की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में मुंबई में एक नुमाइश करके अगले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली अपनी ओरीजनल वेब सीरीज, फिल्मों आदि की झलकियां मीडिया के सामने पेश की थीं। इस शाम की शुरुआत राज और डीके की वेब सीरीज ‘फर्जी’ की पहली झलक के साथ हुई। सीरीज में शाहिद कपूर और राशि खन्ना के साथ विजय सेतुपति भी होंगे। इसी शाम को ये चर्चा खूब रही कि विजय सेतुपति ने प्राइम वीडियो के साथ 60 करोड़ रुपये की तीन प्रोजेक्ट्स की डील साइन की है। इसमें से ‘फर्जी’ के बाद दूसरा प्रोजेक्ट ‘फैमिली मैन 3’ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi may Join Manoj Bajpayee in Family Man 3 signs a three project deal with amazon prime video
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विजय सेतुपति के इस नए कदम से उनकी कुछ निर्माणाधीन फिल्मों की तारीखें भी आगे पीछे खिसकी हैं। विजय सेतुपति के पास इन दिनों अलग अलग भाषाओं की करीब एक दर्जन फिल्में हैं। इसके चलते ही तमाम हिंदी फिल्म निर्माता उनके साथ फिल्म बनाने से पहले उनकी निर्माणाधीन फिल्मों की लिस्ट तलाश रहे हैं। प्राइम वीडियो के तीन प्रोजेक्ट साइन करने का सीधा असर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ पर भी पड़ सकता है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स से डील होने की खबरें आती रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed