विजय सेतुपति साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में 'काली गायकवाड़' की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'जवान' की सफलता के बीच विजय का एक पुराना साक्षात्कार वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने मशहूर अभिनेत्री कृति शेट्टी के साथ काम न करने के अपने कारण का खुलासा किया था।
Vijay Sethupathi: 'मैं उनके साथ कभी रोमांस नहीं..' विजय ने इस वजह से कृति शेट्टी संग काम करने से किया था इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कृति ने फिल्मों में अपनी शुरुआत सुपरहिट फिल्म 'उप्पेना' से की थी। उन्होंने नानी की 'श्याम सिंघा रॉय' और नागा चैतन्य की 'बंगाराजू' में अभिनय करके एक प्रमुख महिला स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई। 'उप्पेना' में कृति ने विजय सेतुपति के जरिए निभाए गए किरदार 'रायनम' की बेटी 'संगीता' उर्फ 'बेबम्मा' की भूमिका निभाई थी।
Priyanka Chopra: महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से प्रियंका चोपड़ा गदगद, पोस्ट कर दिया अपना समर्थन
अपनी एक्शन फिल्म 'लाभम' के प्रमोशन के दौरान विजय सेतुपति ने खुलासा किया कि फिल्म के निर्माता उनकी जोड़ी कृति के साथ बनाना चाहते थे। हालांकि, विजय उस अभिनेत्री के साथ जोड़ी बनाने में सहज नहीं थे, जिन्होंने उनकी बेटी की भूमिका निभाई हो। उम्र-अंतराल के चलते विजय ने उन्हें बेटी माना है। ऐसे में वह कभी भी उनके साथ ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं कर सकते।
Vivek Agnihotri: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सीक्वल के लिए विवेक अग्निहोत्री को मिले कई बड़े ऑफर, खुद किया खुलासा
एक साक्षात्कार में विजय ने कहा था, "जब मैं लाभम की शूटिंग कर रहा था तो निर्माताओं ने कहा कि वे फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कृति शेट्टी को लेने की योजना बना रहे थे। उस समय 'उप्पेना' भी बन रही थी। 'उप्पेना' में कृति शेट्टी ने मेरी बेटी की भूमिका निभाई। संयोग से 'लाभम' के निर्माता कृति शेट्टी को मेरे साथ अभिनय करने के लिए मुख्य महिला भूमिका में लेने के विचार पर विचार कर रहे थे, लेकिन मैंने तुरंत अस्वीकार कर दिया। मैं उस अभिनेत्री के साथ कैसे रोमांस कर सकता हूं, जो यह भूमिका निभा रही है। मेरी बेटी एक ऐसी फिल्म में है, जिसकी शूटिंग भी साथ-साथ हो रही है? यह कितना अजीब अनुभव रहा होगा। मैंने कृति शेट्टी द्वारा 'लाभम' में मेरी प्रेमिका की भूमिका निभाने की संभावना को अस्वीकार कर दिया।"
Vishal Bhardwaj: विशाल भारद्वाज ने नहीं देखी द कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी, बोलें- इतनी नकारात्मकता है तो...
विजय कृति को अपनी बेटी मानते थे, इसलिए उन्होंने कृति के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया। विजय के जरिए कृति को मना करने के बाद निर्माताओं ने श्रुति हासन को फिल्म में हीरोइन के रूप में कास्ट किया। इस बीच विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काले गायकवाड़ के अपने किरदार से सभी को प्रभावित किया है। एटली के जरिए निर्देशित यह फिल्म रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब विजय सेतुपति अपनी अगली बड़ी हिंदी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ हैं। श्रीराम राघवन निर्देशित यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह 'घोस्ट' में नजर आएंगे।
Shahid Kapoor: 'मैंने सभी से लड़ाई...', 'जब वी मेट' में चश्मा पहनने के लिए निर्माताओं के खिलाफ हो गए थे शाहिद