फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Top 10 Dubbed Movies: इन 10 फिल्मों ने विजय को उत्तर में बनाया सुपरस्टार, हर फिल्म ‘लियो’ से इक्कीस

Mon, 23 Oct 2023 01:52 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 23 Oct 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
Vijay Top 10 Dubbed Movies including Leo makes him superstar in north read full films detail inside
सुपरस्टार विजय की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारत के सितारों की फिल्में भले कुछ अरसे से मूल फिल्म के साथ साथ ही हिंदी में रिलीज होकर सिनेमाघरों में पहुंच रही हो, लेकिन दक्षिण भारत के सितारे अपनी डब फिल्मों को लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं। और, दर्शकों का एक खास वर्ग है जो दक्षिण की एक्शन से भरपूर मसाला फिल्में देखना खूब पसंद करता है। इन दिनों सिनेमाघरों में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'लियो' चल रही है। फिल्म को हिंदी पट्टी में खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन विजय की 10 फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आप हिंदी में और वह भी मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Vijay Top 10 Dubbed Movies including Leo makes him superstar in north read full films detail inside
नेन्जिनाइल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेन्जिनाइल
एस ए  चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी तमिल  फिल्म 'नेन्जिनाइल' हिंदी में डब होकर 'धर्मा द वारियर' के नाम से रिलीज हो चुकी है। क्राइम एक्शन पर आधरित इस फिल्म में विजय के अलावा ईशा कोप्पिकर, सोनू सूद, श्रीमान, देवन और मणिवन्नन की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने करुणाकरन की भूमिका निभाई थी जो नौकरी की तलाश में अंबासमुद्रम से मुंबई आता है ताकि वह अपनी बहन की शादी के लिए पैसे का इंतजाम कर सके। तमिल में यह फिल्म 25 जून 1999 को रिलीज हुई थी।

Vijay Top 10 Dubbed Movies including Leo makes him superstar in north read full films detail inside
थमिजान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थमिजान 
फिल्म ‘थमिजान’ तमिल भाषा की एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन मजीथ ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'जीत बोर्न टू विन' के नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म में विजय के अलावा  प्रियंका चोपड़ा, रेवती, नसर, आशीष विद्यार्थी और विवेक की प्रमुख भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने  सूर्या नाम के एक वकील की भूमिका निभाई थी जो  कई भ्रष्टाचार के मामलों को सुलझा कर  भारतीय कानून की बुनियादी बातों को आम लोगों के लिए एक मुफ्त किताब वितरित करता है। तमिल में यह फिल्म यह फिल्म 12 अप्रैल 2002 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Top 10 Dubbed Movies including Leo makes him superstar in north read full films detail inside
थिरुमलाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थिरुमलाई 
फिल्म थिरुमलाई पूरी तरह से मसाला फिल्म थी जिसका का निर्देशन रमना ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'इंसाफ की तलवार' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विजय और ज्योतिका के अलावा मनोज के. जयन , अविनाश, विवेक , रघुवरन , कौशल्या और करुणास की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म में विजय ने थिरुमलाई नाम के एक मैकेनिक की भूमिका निभाई थी। थिरुमलाई  नए साल के दिन श्वेता ( ज्योतिका) से मिलने के बाद उसे अपने दिल बात कहता है। श्वेता उसके अच्छे स्वभाव को समझने के बाद जल्द ही उसके प्रेम को स्वीकार लेती है। श्वेता के पिता अशोक छह टीवी चैनलों के मालिक हैं, वह इस रिश्ते से नाखुश हो जाते हैं और थिरुमलाई को खत्म करने के लिए अरासु नामक एक गैंगस्टर को सुपारी देते हैं। तमिल में यह फिल्म 24 अक्टूबर 2003 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Vijay Top 10 Dubbed Movies including Leo makes him superstar in north read full films detail inside
थिरुपाची - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

थिरुपाची 
फिल्म ‘थिरुपाची’ एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसका निर्देशन पेरारासु ने किया था। हिंदी में डब होकर यह फिल्म 'दम 2' के नाम से रिलीज हुई। इस फिल्म में विजय और तृषा के अलावा मल्लिका लिविंगस्टन, पशुपति, बेंजामिन, कोटा श्रीनिवास राव, वैयापुरी और मनोज के. जयन की प्रमुख भूमिका थी। इस फिल्म में विजय ने शिवगिरी उर्फ गिरि थिरुपाची की भूमिका निभाई थी जो अपनी बहन के लिए स्थानीय स्तर पर दूल्हे की तलाश करता है और उस  समय कुछ हास्यास्पद घटनाओं का सामना करता है। तमिल में यह फिल्म 14 जनवरी 2005 को रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed