{"_id":"674a20c7c0c3afe2d8022c1e","slug":"vikas-bahl-birthday-filmograhy-career-struggle-best-films-super-30-queen-chillar-party-shaitaan-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Bahl Birthday: 'सुपर 30' से 'क्वीन' तक, इन फिल्मों के निर्देशन की कमान संभाल छा गए विकास बहल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikas Bahl Birthday: 'सुपर 30' से 'क्वीन' तक, इन फिल्मों के निर्देशन की कमान संभाल छा गए विकास बहल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 09:18 AM IST
सार
एक निर्देशक के रूप में विकास बहल ने इंडस्ट्री को कुछ शानदार फिल्में दी हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी चर्चित फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन
1 of 5
विकास बहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विकास बहल एक भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह फैंटम फिल्म्स के तहत फिल्में बनाते हैं और यूटीवी स्पॉट बॉय के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया है। दिल्ली के लाजपत नगर में जन्में विकास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद वह मुंबई आए और एमबीए की पढ़ाई की। विकास ने विज्ञापन से करियर की शुरुआत की और फिर अपने प्रोडक्शन बैनर 'फैंटम फिल्मस' की नींव रखी। एक निर्देशक के रूप में भी उन्होंने इन वर्षों में कुछ शानदार फिल्में दी हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी चर्चित फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
'चिल्लर पार्टी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'चिल्लर पार्टी'
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'चिल्लर पार्टी' के लिए विकास बहल को खूब सराहना मिली। उन्होंने इसका निर्देशन नितेश तिवारी के साथ मिलकर किया था। 'चिल्लर पार्टी' एक बच्चों के गैंग की कहानी है जो बहुत मासूम हैं। उन्हें कोई चिंता नहीं है और मस्त जिंदगी जीते हैं। चंदन नगर कॉलोनी में ये सब रहते हैं। जल्दी ही इनका गैंग में फटका और भीड़ू भी शामिल हो जाते हैं और इनकी दोस्ती अधिक मजबूत हो जाती है। बच्चों की टीम में तब समस्या उत्पन्न हो जाती है, जब भीड़ू की जिंदगी एक नेता की वजह से खतरे में आ जाती है। ये घबराते नहीं हैं और मिलकर लड़ने का फैसला करते हैं। फिल्म ये साबित करती है कि छोटे बच्चे चाहें तो किसी को भी धूल चटा सकते हैं।
3 of 5
क्वीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'क्वीन'
साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' ने कंगना रनौत को सुपर स्टार बना दिया। साथ ही यह विकास बहल के करियर के लिए भी संजीवनी साबित हुई। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसका पति उसे शादी से एक दिन पहले छोड़ देता है। इसके बाद वो लड़की अकेले हनीमून पर विदेश घूमने जाती है और उसे जिंदगी जीने का नया नजरिया मिलता है। फिल्म ने लोगों की काफीं तारीफें बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 'क्वीन' के लिए विकास बहल ने कई अवॉर्ड जीते। साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुपर 30
- फोटो : यूट्यब
'सुपर 30'
विकास बहल ने साल 2019 में फिल्म 'सुपर 30' का निर्देशन किया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अभिनय ने हर किसी को हैरान कर दिया। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह एक सफल फिल्म साबित हुई। 'सुपर 30' कोचिंग संचालक और गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक है, जिन्होंने 'सुपर 30' की स्थापना की थी। इसके तहत वह गरीब बच्चों को फ्री में कोचिंग देते थे। हालांकि, इस फिल्म के दौरान विकास पर मीटू का केस लगा था और उन्हें फिल्म से बाहर करने की भी जानकारी सामने आई थी। लेकिन विकास को इसके निर्देशन का पूरा क्रेडिट दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'शैतान'
- फोटो : सोशल मीडिया
'शैतान'
साल 2024 में आई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'शैतान' में अजय देवगन और आर माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन भी विकास बहल ने किया था। यूं तो फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराकर विकास बहल को एक बड़ी सफलता दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।