फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग के बाद विकास बहल पर भड़के ये डायरेक्टर और राइटर, बोले- 'घिन आ रही है ऐसी जगह...'

Mon, 08 Oct 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
vikas bahl row varun grover and neeraj ghaywan takes phantom
विकास बहल

'क्वीन' फेम डायरेक्टर विकास बहल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला इतना गंभीर हो गया कि फैंटम फिल्म्स को बंद करना पड़ा। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल ने मिलकर फैंटम शुरू की थी। विकास पर दो साल पहले 2015 में महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं हुई। तनुश्री-नाना के बाद ये मामला फिर से उछला है।

vikas bahl row varun grover and neeraj ghaywan takes phantom
Vikas Bahl

विकास बहल के बारे में महिला ने अनुराग कश्यप को पूरी बात बताई थी। जिसके बाद अब अनुराग कश्यप ने पूरे मामले में महिला से कुछ भी नहीं कर पाने की वजह से माफी मांगी है। बता दें कि महिला भी फैंटम फिल्म्स में काम करती थीं। अनुराग कश्यप के बाद अब लिरिक्स राइटर वरुण ग्रोवर और डायरेक्टर नीरज घेवन ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है। दोनों ही फैंटम फिल्म्स के कई प्रोजेक्ट में साथ काम करते रहे हैं।

vikas bahl row varun grover and neeraj ghaywan takes phantom
Neeraj Ghaywan

'मसान' फेम डायरेक्टर नीरज घेवन ने ट्वीट कर लिखा कि 'विकास बहल पर लगे आरोप से घिन महसूस हो रही है। किसी कानूनी जटिलता को दिखाकर उसेे कंपनी से नहीं निकाला गया। यही वजह थी कि विकास बहल को दूसरी फिल्म बनाने का मौका मिल गया।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas bahl row varun grover and neeraj ghaywan takes phantom
neeraj ghaywan

नीरज घेवन ने आगे लिखा कि 'फिल्म के सदस्यों में महिलाओं की कमी की वजह से इस तरह के व्यवहार को मामूली बता दिया जाता है। मैं आगे से ऐसे किसी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करूंगा जहां महिलाओं के यौन उत्पीड़न के अधिनियम के निर्देशोंं को लागू नहीं किया गया हो।'  

विज्ञापन
vikas bahl row varun grover and neeraj ghaywan takes phantom
varun grover

वहीं लिरिसिस्ट और राइटर वरुण ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा कि 'मैं माफी मांगता हूं। बतौर राइटर और लिरिसिस्ट मैंने फैंटम के साथ कई प्रोजेक्ट में साथ काम किया है। मैं शर्मिंदा हूं कि वो महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल नहीं दे पाए। हम सब इसके लिए दोषी हैं कि वर्किंग प्लेस के लिए जो गाइडलाइन्स होते हैं उन्हें फॉलो नहीं किया गया। सभी पुरुषों की ये जिम्मेदारी है कि वो एक सुरक्षित माहौल बनाएं।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed