फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर और विकास बहल के बाद एक और एक्टर फंसा, महिला बोली- 'खाली घर में करना चाहता था...'

Mon, 08 Oct 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Journalist calls out Rajat Kapoor name for sexual misconduct after nana patekar and vikas bahl
tanushree dutta
पिछले महीने तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है । उनके इस खुलासे के बाद बॉलीवुड में कई और ऐसे मामले सामने आए जिसमें बड़े एक्टर्स फंसते नजर आ रहे हैं । हाल ही में एक महिला ने 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया और अब रजत कपूर का नाम भी सामने आया है ।
Journalist calls out Rajat Kapoor name for sexual misconduct after nana patekar and vikas bahl
rajat kapoor
कई हिट फिल्मों में काम करने वाले रजत कपूर पर ये आरोप दो महिलाओं ने लगाया है । एक पत्रकार है । उनके साथ ये सब तब हुआ जब वो रजत कपूर का टेलीफोनिक इंटरव्यू ले रही थीं । रजत ने फोन पर ही पत्रकार से फिजूल के सवाल पूछने शुरू कर दिए । 
Journalist calls out Rajat Kapoor name for sexual misconduct after nana patekar and vikas bahl
rajat kapoor
रजत ने पत्रकार से कहा, 'आवाज से तो लग रहा है कि आप बहुत सेक्सी होंगी ।' इतना ही नहीं रजत ने पत्रकार से उनकी बॉडी का साइज भी पूछा। पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं उनकी बात को नजरअंदाज कर इंटरव्यू लेने लगी । लेकिन वो किसी और मूड में थे । उन्होंने मुझे मुंबई आने को कहा । मैंने मना कर दिया ।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Journalist calls out Rajat Kapoor name for sexual misconduct after nana patekar and vikas bahl
rajat kapoor
एक और महिला ने रजत के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'वो बार-बार मुझे कॉल करके परेशान करते थे । कहते थे कि मेरे साथ फिल्म बनाना चाहते हैं । वो कहते थे अगर तुम्हें कोई खाली घर पता हो तो बताओ । हम वहीं पर फिल्म शूट करेंगे ।' इन दो महिलाओं के आरोपों के बाद रजत ने तुरंत इनका जवाब दिया । 



 
विज्ञापन
Journalist calls out Rajat Kapoor name for sexual misconduct after nana patekar and vikas bahl
rajat kapoor
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी एक अच्छा इंसान बनकर रहने की कोशिश की । अगर मैंने गलती से किसी को कुछ बोल दिया हो या कर दिया हो जिससे उनका दिल दुखा हो तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं । मेरा किसी को भी दुख पहुंचाने का मकसद नहीं था । मेरे लिए जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है वो है मेरा काम और अच्छा इंसान बनना ।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed