{"_id":"5bbaf05a867a556826120f04","slug":"bhojpuri-actor-arvind-akela-kallu-and-chandani-singh-new-navratri-song-saloni-ke-mummy-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला ने चांदनी सिंह से कहा- 'सलोनी के मम्मी दुबरा जइबू', गाना हो गया वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला ने चांदनी सिंह से कहा- 'सलोनी के मम्मी दुबरा जइबू', गाना हो गया वायरल
Mon, 08 Oct 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
saloni ke mummy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं जो कि 18 अक्टूबर तक चलेंगे। देश भर में नवरात्रि की धूम देखने को मिलेगी। अभी नवरात्र का पर्व शुरु होने में 2 दिन का समय है लेकिन भोजपुरी सिनेमा की इसकी धूम अभी से देखने को मिल रही है। ऐसे में सिंगर अरविंद अकेला कल्लू कहां पीछे रहने वाले थे।
2 of 5
saloni ke mummy
भोजपुरी फिल्मों में छा चुके कल्लू अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में रिलीज हुआ गाना इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में उनके साथ Youtube स्टार चांदनी सिंह हैं। दो दिन पहले ही अपलोड किए इस गाने को अब तक 1,040,926 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
3 of 5
saloni ke mummy
अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना एकदम अलग है। इस गाने को लिखा है श्याम देहाती ने जबकि इसके निर्माता है मनोज मिश्रा। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू की आवाज है जबकि वीडियो में चांदनी सिंह तथा कल्लू और बाकी की टीम नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saloni ke mummy
गाने में अरविंद, चांदनी सिंह को व्रत न करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चांदनी सिंह उन्हें नवरात्र के व्रत का महत्व बता रही हैं। दोनों एक साथ इस गाने में काफी अच्छे लग रहे हैं। गाने में चांदनी सिंह सोलह श्रृंगार में दिखाई दे रही हैं। चांदनी सिंह अरविंद अकेला कल्लू के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। ये गाना अपलोड होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
इस बार देवी भजन में अक्षरा सिंह, खेसारी लाल और पवन सिंह के गानों के साथ साथ रितेश पाण्डेय के भजन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।