{"_id":"59e1bd6e4f1c1bd7538b7659","slug":"vikas-nominated-to-hina-for-kaalkothari-and-hina-abuse-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: जब हिना बोलीं 'कामचोर कैप्टन घटिया आदमी है तू' तो विकास ने लिया ऐसे बदला ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 11: जब हिना बोलीं 'कामचोर कैप्टन घटिया आदमी है तू' तो विकास ने लिया ऐसे बदला
Sun, 15 Oct 2017 08:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sun, 15 Oct 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina and vikas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में 'फ्राइडे का फैसला' में रोज की तरह एक बार फिर तगड़ा कलेश नजर आया। 'वीकेंड के वार' में दो मेहमान टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और बिग बॉस 10 के फाइनलिस्ट मनु पंजाबी नजर आए। लेकिन घर में झगड़ा बराबर रहा। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों हिना खान ने विकास को कहा कामचोर कैप्टन और विकास ने क्यों भेजा हिना को कालकोठरी....
2 of 5
hina
'फ्राइडे का फैसला' शो में तीन कन्टेस्टेंट को कालकोठरी में डालना था। ऐसें में शो के रूल के मुताबिक सपना, अर्शी और हिना को कालकोठरी की सजा दी गई। लेकिन इससे पहले घर के कैप्टन विकास ने कालकोठरी के लिए हिना को नॉमिनेट किया था जिसपर वे तिलमिला उठीं।
3 of 5
Hina
दअसल, विकास ने भी हिना का नाम उन्हें कामचोर कैप्टन बोलने पर लिया। इतना ही नहीं हिना ने विकास के नॉमिनेट करने से पहले उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। हिना ने यहां तक कह दिया कि अर्शी के कहने पर विकास ने उन्हें नॉमिनेट किया है। लेकिन अर्शी ने साफ किया उन्होंने हिना का नहीं सपना का नाम लिया है। इसपर सपना ने कालकोठरी में अर्शी से बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina and vikas
इसके बाद तो हिना का पारा और भी हाई हो गया और उन्होंने विकास को घटिया आदमी कह डाला। फिर तीनों कन्टेस्टेंट को कालकोठरी में भेजा गया। कालकोठरी में अर्शी ने कीड़े होने की शिकायत की तो सपना ने गुस्से में आकर अर्शी के मुंह पर मच्छर मारने वाला स्प्रे छिड़क दिया। इसपर गुस्से में तिलमिलाई अर्शी कालकोठरी में रखी कुर्सी को इधर से उधर फैंकने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
Sargun And Manu Punjabi
बता दें कि वीकेंड के वार में सरगुन और मनु ने भी हिना को घर के लिए खतरनाक खिलाड़ी बताया है। सरगुन ने कहा कि हिना ही है जो घर में बड़े शातिर दिमाग से खेल रही हैं। दोनों महमानों ने 'फ्राइडे का फैसला' का पूरा नजारा देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।