फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'कुछ फिल्में महज मनोरंजन से भी आगे निकल जाती हैं', आदिपुरुष की आलोचना पर विक्रम भट्ट की दो टूक

Fri, 23 Jun 2023 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 Jun 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt reveals Mahatma Gandhi ever watched was his grandfather Vijay Bhatt Ram Rajya after Adipurush
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों के घेरे में आ गई है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शक फिल्म की आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी क्रम में अब विक्रम भट्ट ने भी अपने दादा  विजय भट्ट के निर्देशन में  फिल्म‘राम राज्य’ को याद किया, जो साल  1943 में रिलीज हुई थी। इसे साझा करते हुए विक्रम ने कहा कि राम राज्य एकमात्र ऐसी फिल्म थी, जिसे महात्मा गांधी ने देखा था।

Vikram Bhatt reveals Mahatma Gandhi ever watched was his grandfather Vijay Bhatt Ram Rajya after Adipurush
विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट् - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने ‘1920: हॉरर ऑफ द हार्ट’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत कर ली है। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। यही नहीं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान विक्रम अपनी बेटी के साथ मीडिया में स्पॉट होते भी नजर आए थे।

Neena Gupta: नीना के लिए बेहद जरूरी था 'लस्ट स्टोरीज 2' में दादी मां का किरदार निभाना, एक्ट्रेस ने बताई वजह

Vikram Bhatt reveals Mahatma Gandhi ever watched was his grandfather Vijay Bhatt Ram Rajya after Adipurush
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अब फिल्म ‘आदिपुरुष’ की आलोचना को देखते हुए विक्रम को अपने दादा विजय भट्ट के निर्देशन में बनी ‘राम राज्य’ याद आई है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में विक्रम ने बताया कि उनके दादाजी ने उन्हें बताया था कि गांधीजी ने उन दिनों ‘राम राज्य’ फिल्म देखी थी, जब वह मौन व्रत का पालन कर रहे थे। वह भी राम भक्त थे। उन्होंने आकर फिल्म देखी। मेरे दादाजी को उनके बगल में बैठने और उन्हें फिल्म दिखाने का सौभाग्य मिला था।

Raj Babbar:फिल्मों से कम नहीं है राज बब्बर की असल जिंदगी, काफी दिलचस्प हैं अभिनेता के किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Bhatt reveals Mahatma Gandhi ever watched was his grandfather Vijay Bhatt Ram Rajya after Adipurush
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम ने आगे यह भी साझा किया कि गांधीजी के पास फिल्म देखने के लिए केवल 40 मिनट थे, लेकिन एक बार गांधीजी फिल्म देखने में इतने तल्लीन हो गए कि उन्होंने शो को चालू रखने का इशारा किया क्योंकि वह राम जी के जीवन के बारे में और अधिक देखना चाहते थे। विक्रम ने साझा किया कि भारत में रिलीज होने से पहले फिल्म का प्रीमियर अमेरिका में किया गया था और यह पांच लाख रुपये से कम के बजट पर बनी थी और इसने 55 लाख रुपये से अधिक की कमाई की थी।

Tanvi Thakkar: 'गुम है किसी के प्यार में' तन्वी-आदित्य के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

विज्ञापन
Vikram Bhatt reveals Mahatma Gandhi ever watched was his grandfather Vijay Bhatt Ram Rajya after Adipurush
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम ने ट्विटर पर भी अपने दादा की फिल्म के कुछ किस्से साझा किए और लिखा, ‘यह उनके भगवान में उनके विश्वास का एक प्रमाण था और यह वही विश्वास था जिसे उन्होंने अपने जीवन के आखिरी दिन तक कायम रखा था। कुछ फिल्में महज मनोरंजन से भी आगे निकल जाती हैं। वे गहरी आस्था और पूजा के दायरे में चले जाते हैं।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed