फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha: विक्रम वेधा में विजय सेतुपति के किरदार में ऋतिक रोशन क्यों किया गया कास्ट, निर्देशक ने बताई वजह

Mon, 06 Jun 2022 07:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
vikram vedha director gayathri reveals why hrithik roshan was cast in hindi remake of vikram vedha
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2017 में आई साउथ की फिल्म विक्रम वेधा में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। दोनों ही सितारों के बेहतरीन अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद आया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसकी शानदार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया, जिसमें विक्रम के किरदार में सैफ अली खान दिखाई देंगे जबकि ऋतिक रोशन विजय सेतुपति के गैंगस्टर वाले किरदार वेधा में दिखाई देने वाले हैं। अब फिल्म के निर्देशक गायत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि आखिर क्यों वेधा के रोल के लिए ऋतिक को कास्ट किया गया।

vikram vedha director gayathri reveals why hrithik roshan was cast in hindi remake of vikram vedha
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को निर्देशन पुष्कर-गायत्री (पति-पत्नी) की जोड़ी द्वारा किया जा रहा है, जो मूल फिल्म के निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म की निर्देशक गायत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए खुलासा किया कि ऋतिक रोशन को हिंदी रीमेक में वेधा के किरदार के लिए क्यों लिया गया, जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बात करते हुए बताया, साल 2017 की तमिल फिल्म विक्रम वेधा को देखने के बाद सबसे पहले उन्हें कॉल करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ही थे।

vikram vedha director gayathri reveals why hrithik roshan was cast in hindi remake of vikram vedha
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : insta

निर्देशक गायत्री ने आगे बात करते हुए कहा, ऋतिक फिल्म को देखते ही उसकी सोल और गहराई के समझ गए थे। अभिनेता के साथ काम करना खुशी की बात है, वह अपने काम को शिद्दत के साथ करते हैं, उनके कास्ट होने से यह प्रोजेक्ट और भी बड़ा और बेहतर बन गया। शूटिंग के दौरान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब किसी बात पर सहमति नहीं बनती थी तो कभी भी हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होता था, क्योंकि अभिनेता में कोई अंहकार की भावना नहीं है। वह कभी भी किसी एक्टर की तरह व्यवहार नहीं करते थे, ऋतिक बेहद ही जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vikram vedha director gayathri reveals why hrithik roshan was cast in hindi remake of vikram vedha
‘विक्रम वेधा’ - फोटो : ‘विक्रम वेधा’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें सैफ अली खान पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देने वाले हैं जो कुख्यात गैंगस्टर वेधा का शिकार करता है। बहुप्रतीक्षित हिंदी रीमेक विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed