फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha: सामने आया सैफ अली खान उर्फ विक्रम का फर्स्ट लुक, ऋतिक रोशन ने लिखा- "वर्षों से की है प्रशंसा"

Thu, 24 Feb 2022 10:46 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan introduces Vikram aka Saif Ali Khan revealed his first look from the film
Vikram Vedha - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' और सैफ अली खानी 'विक्रम' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म  ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान।

Vikram Vedha: Hrithik Roshan introduces Vikram aka Saif Ali Khan revealed his first look from the film
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं। सैफ अली खान का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, ''विक्रम"। एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना, जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता!'' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

Vikram Vedha: Hrithik Roshan introduces Vikram aka Saif Ali Khan revealed his first look from the film
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
बता दें कि मेकर्स इससे पहले वेधा उर्फ ऋतिक रोशन का पहला लुक जारी कर चुके हैं। Vikram Vedha first look out: 'वेधा' के रूप में दिखे ऋतिक रोशन, बर्थडे पर सामने आया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha: Hrithik Roshan introduces Vikram aka Saif Ali Khan revealed his first look from the film
विक्रम वेधा

इस फिल्म में एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताई गई है, जो गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए निकल पड़ता है। फिल्म को 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। वाई नॉट स्टूडियोज, जिसने 'साला खडूस' और 'शुभ मंगल सावधान' का सह-निर्माण किया है, रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक का सह-निर्माण कर रहा है। बता दें कि 'विक्रम वेधा' साउथ की फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। फिल्म में माधवन और विजय सेतुपति को क्रमशः ईमानदार पुलिस अधिकारी और उत्तरी चेन्नई के एक कुख्यात डॉन के रूप में दिखाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed