फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Leela Bhansali: कभी पड़ा थप्पड़, तो कभी सेट पर हुई तोड़फोड़; संजय लीला की इन फिल्मों पर मच चुका है बवाल

Thu, 24 Feb 2022 09:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi, Padmavati, Ram Leela, Bajirao Mastani and other movies controversy
संजय लीला भंसाली

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली आज यानी 24 फरवरी को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमाल की बात यह है कि संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि रिलीज से दो दिन पहले ही निर्देशक की फिल्म को कई कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ रहा है। पहले असली गंगूबाई के परिवार वालों ने और अब कमाठीपुरा के निवासियों ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों को इससे भी बड़े-बड़े विवादों का सामना करना पड़ा है। आई जानते हैं संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी उन फिल्मों के बारे में जिनपर बवाल मचा है।

Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi, Padmavati, Ram Leela, Bajirao Mastani and other movies controversy
पद्मावती ट्रेलर - फोटो : SELF

पद्मावती
पद्मावती को भंसाली की अब तक की सबसे विवादास्पद फिल्म कहा जा सकता है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म तथ्यों में हेरफेर करने और राजपूतों की भावनाओं को आहत करने के लिए सुर्खियों में रही। रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कुछ बड़े विरोधों का सामना करना पड़ा था। विरोध इतना जबरदस्त था कि करणी सेना ने जयपुर के जयगढ़ किले में लगे फिल्म के सेट को तबाह कर दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने भंसाली को थप्पड़ तक जड़ दिया था।

Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi, Padmavati, Ram Leela, Bajirao Mastani and other movies controversy
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी के डायलॉग "बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की अयाशी नहीं" को कुछ लोगों ने अश्लील पाया और इस वजह से फिल्म को विवादों में फंसने में देर नहीं लगी। मस्तानी वंशजों को फिल्म के साथ कई समस्याएं थीं, क्योंकि उन्होंने पाया कि फिल्म के कलाकार उनके द्वारा निभाए जा रहे पात्रों के लिए अनुपयुक्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi, Padmavati, Ram Leela, Bajirao Mastani and other movies controversy
गोलियों की रासलीला राम लीला फिल्म में दीपिका-रणवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोलियों की रासलीला राम-लीला
बहुतों को ठेस पहुंचाने के लिए इस फिल्म का नाम ही काफी है। जब संजय लीला भंसाली ने फिल्म के नाम का खुलासा किया तो कई लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि फिल्म में दो पूज्य देवताओं के नाम का इस्तेमाल उन पात्रों के लिए किया गया है जो गलत और अश्लील काम करते हैं। निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई और आखिरकार उन्हें नाम बदलना पड़ा।

विज्ञापन
Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali Gangubai Kathiawadi, Padmavati, Ram Leela, Bajirao Mastani and other movies controversy
ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुजारिश
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म भी विवादों में घिरी रही। संजय लीला भंसाली पर चोरी का आरोप लगा था। कहा जा रहा था कि निर्देशक ने दिग्गज लेखक दयानंद राजन के अप्रकाशित उपन्यास 'समर स्नो' से इस फिल्म की कहानी चोरी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed