फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: छोटी बच्ची के गंगूबाई बन एक्टिंग करने पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अगर बच्ची के माता-पिता…

Thu, 24 Feb 2022 01:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 24 Feb 2022 01:27 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों चर्चा में है। 25 फरवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही कई विवादों में फंस चुकी है।

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt reacted on the little girl's video of acting as Gangubai said i think it is cute
गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों चर्चा में है। 25 फरवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही कई विवादों में फंस चुकी है। दरअसल फिल्म को लेकर जहां मुंबई हाई कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्म और इसकी कास्टिंग को लेकर लगातार निशाना साधती नजर आ रही हैं। बीते दिनों ही कंगना रणौत में फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए आलिया भट्ट की इस फिल्म को फ्लॉप करार दिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बच्ची द्वारा फिल्म के एक सीन की एक्टिंग करने पर भी सवाल खड़े किए थे।

 

इसी बीच अब फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने छोटी बच्ची के वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुझे यह आपत्तिजनक नहीं लगा क्योंकि इसे उत्साह से बनाया गया था। मुझे यह बहुत ही प्यारा लगा। मेरा मानना है कि अगर बच्ची के माता-पिता, बहन या कोई प्रिय की नजर में यह सब ठीक है, तो मुझे नहीं लगता कि हमें इंसान के रूप में इससे कोई समस्या होनी चाहिए।

Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt reacted on the little girl's video of acting as Gangubai said i think it is cute
कंगना रणौत, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बॉलीवुड में अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, इस बच्ची को मुंह में बीड़ी लेकर अश्लील डायलॉग बोलते हुए एक सेक्स वर्कर की नकल करनी चाहिए? इस बच्चे की बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में कामुक दिखाया जाना ठीक है? ऐसे सैकड़ों बच्चे हैं, इस तरह जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt reacted on the little girl's video of acting as Gangubai said i think it is cute
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर जारी कानूनी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा कि उन्हें विवाद परेशान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ना तो कोई विवाद और ना ही कोई टिप्पणी एक सीमा के बाद मुझे परेशान करते हैं। फिल्म अच्छी है या बुरी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिल्म देखने के बाद दर्शक खुद निर्णय लेते हैं। पहले और बाद में जो भी होता है उसे किस्मत नहीं बदल सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt reacted on the little girl's video of acting as Gangubai said i think it is cute
आलिया भट्ट - फोटो : insta

इसके पहले अपनी फिल्म के गाने मेरी जान के लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री ने कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी पर पलटवार भी किया था। दरअसल कंगना रनौत ने फिल्म की कास्टिंग पर निशाना साधते हुए अभिनेत्री को पापा की परी कहते हुए यह फिल्म फ्लॉप करार दी थी। इस पर कंगना को करारा जवाब देते हुए आलिया ने कहा था, भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि कुछ ना करना भी कुछ करने के बराबर है। बस मैं यही कहना चाहूंगी।

 

विज्ञापन
Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt reacted on the little girl's video of acting as Gangubai said i think it is cute
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं फिल्म की बात करें तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को देशभर में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म मुंबई की क्वीन कही जाने वाली गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट के अलावा अभिनेता अजय देवगन, विजय राज, जिम सार्भ शांतनु माहेश्वरी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed