{"_id":"674d65f586cde23bd802b9ba","slug":"vikrant-massey-networth-the-sabarmati-report-actor-announces-a-break-from-acting-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey Networth: जानिए विक्रांत मैसी की नेटवर्थ, एक्टिंग करियर से अब तक कितना कमाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey Networth: जानिए विक्रांत मैसी की नेटवर्थ, एक्टिंग करियर से अब तक कितना कमाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:21 PM IST
सार
अभिनेता विक्रांत मैसी हाल ही में फिल्म ‘द साबरमति रिपोर्ट’ में नजर आए। आज ही उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने की बात की है। इस कलाकार ने अब तक अपने करियर में कितना कमाया है? विक्रांत की नेटवर्थ कितनी है? जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक कलाकार जब फिल्मों में चर्चित नाम बन जाता है, तो उसकी कमाई में भी इजाफा होता है। विक्रांत मैसी ने भी अपने 17 साल के टीवी और फिल्म करियर में अच्छी-खासी नेटवर्थ बना ली है। जानिए, उनकी नेटवर्थ, फिल्मों की फीस और कार कलेक्शन के बारे में।
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
लगभग 20-26 करोड़ है नेटवर्थ
विक्रांत ने टीवी सीरियल में लंबे समय तक काम किया, इसके बाद वह फिल्मों में आए और सहायक भूमिकाएं कीं। कुछ समय से वह मुख्य किरदारों में भी नजर आए लगे हैं। ऐसे में उनकी कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है। एक अनुमान के अनुसार इस समय उनकी नेटवर्थ लगभग 20-26 करोड़ रुपये है।
3 of 5
विक्रांत मैसी की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
महंगी कार के मालिक भी हैं
विक्रांत मैसी के पास करोड़ों की कीमत वाली एक मर्सिडीज कार भी है, इसका प्राइज 1 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा एक कार और है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। विक्रांत को बाइक चलाने का शौक भी है तो उनके पास एक 12 लाख की बाइक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
फिल्म-एड फिल्म की कमाई
कई ब्रॉन्ड के एड फिल्म करके भी विक्रांत काफी पैसा कमाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार वह किसी ब्रॉन्ड को प्रमोट करने के लिए लगभग 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक लेते हैं। वहीं उनकी फिल्मों की फीस की बात की जाए तो वह लगभग 1-2 करोड़ रुपये तक साइनिंग अमाउंट चार्ज करने लगे हैं। उनको कई फिल्मों में लीड रोल निभाकर इतना पैसा साइनिंग अमाउंट के तौर पर मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
सोशल मीडिया से भी कमाते हैं
इन दिनों कई एक्टर्स के सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर होते हैं कि इसके जरिए भी वह अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इस समय विक्रांत इंस्टाग्राम पर लगभग 25 लाख फॉलोअर हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी वह कई ब्रॉन्ड को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। इस तरह देखा जाए तो यहां भी विक्रांत अच्छी-खासी अर्निंग करते होंगे। विक्रांत की नेटवर्थ कितनी है, यह लगभग स्पष्ट है, लेकिन उन्होंने कहां-कहां इंवेस्टमेंट किया हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
Vikrant Massey: जब विक्रांत मैसी ने दिए बेबाक बयान, कभी हुए ट्रोल तो कभी खूब सराहे गए
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।