{"_id":"5e89a31f8ebc3e6f960d379f","slug":"vindu-dara-singh-wife-dina-umarova-stuck-in-russia-with-daughter-amelia-randhawa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूस में हैं विंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी, खुद पंजाब में फंसे अभिनेता ने कहा- 'यह काफी डरावना है लेकिन..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रूस में हैं विंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी, खुद पंजाब में फंसे अभिनेता ने कहा- 'यह काफी डरावना है लेकिन..'
इन दिनों कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसकी वजह से हर कोई घर पर ही रह रहा है। लेकिन इसी बीच कई लोग ऐसे भी हैं कि जो लॉकडाउन के समय में विदेश में थे तो वो वहीं रह गए हैं। इन्हीं में कई सेलिब्रिटीज भी हैं जो बाहर शूटिंग वगैरह के सिलसिले में गए थे और वहीं फंसे रहे गए। इन्हीं में से एक है विंदू दारा सिंह। विंदू दारा सिंह इस समय पंजाब में अकेले फंसे हुए हैं, तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी इस समय विदेश में फंसी हैं।
2 of 5
vindu dara singh
कई सेलेब्स इन दिनों विदेशों में फंसे हुए हैं। देश में लॉकडाउन की वजह से देश में किसी का भी बाहर से आना-जाना इस समय बंद है। जिसकी वजह से कई भारतीय भी विदेशों में फंसे हुए हैं। जिसमें से एक विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना और बेटी एमिलिया भी हैं। डीना और एमिलिया दोनों ही रूस में फंसे हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद विंदू दारा सिंह ने दी है। तो वहीं विंदी खुद भी इस समय पंजाब में फंसे हुए हैं।
3 of 5
Vindu Dara Singh
- फोटो : file photo
एक मीडिया हाउस से बात करते हुए विंदू ने बताया कि उनकी पत्नी डीना बेटी के साथ छुट्टियां मनाने रूस गई हुई थीं। वहां पर लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद वो फंस गईं। तो वहीं विंदू भी किसी काम की वजह से पंजाब गए हुए थे। वो काम खत्म करके मुंबई जाने वाले थे तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई इसलिए उन्होंने वहीं रुकने का फैसला कर लिया। इसके अलावा विंदू ने इस दौरान रूस के हालातों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिंदु दारा सिंह और दीना
- फोटो : सोशल मीडिया
विंदू ने बताया कि, 'यह असहाय होने वाली स्थिति है। मेरी पत्नी अक्सर रूस अपनी फैमिली से मिलने जाती है। बेटी भी साथ में होती है। वे लोग गए तो मैंने सोचा कि पंजाब में काम निपटा लूं। लॉकडाउन अनाउंस होने के बाद मैं भी अपने भाई के घर पर बंद हूं। मेरी बीवी और बेटी रशिया में फंसे हैं। वहां सिचुएशन काफी स्ट्रिक्ट है। वहां सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। 1 मिनट भी बाहर जाने पर तगड़ा फाइन लगाया जा रहा है। यह काफी डरावना है लेकिन हमें नियम तो मानने हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Bollywood
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सिर्फ विंदू दारा सिंह की पत्नी ही नहीं बल्कि और भी कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो इस समय विदेशों में फंसे हुए हैं। इनमें सिंगर सोनू निगम दुबई में फंसे हैं, सिंगर मोनाली ठाकुर स्विट्जरलैंड में फंसी हैं। वहीं ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस अदिति भाटिया लॉस एंजिल्स में फंसी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।