फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Kambli: विनोद कांबली की तरह अर्श से फर्श पर गिरे ये सेलेब्स, राजेश खन्ना से लेकर इन तक के नाम शामिल

Sat, 07 Dec 2024 11:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Dec 2024 11:02 PM IST
सार

इस खबर में जानिए कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में जो कभी बेहद सक्सेसफुल रहने के बाद भी आगे जाकर बुरी तरह फेल हो गए।

विज्ञापन
Vinod Kambli Viral Video from Rajesh Khanna to Govinda actors who fail after successful career
विनोद कांबली-गोविंदा-राजेश खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक इवेंट से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर और कांबली के दोस्त सचिन तेंदुलकर उनसे हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विनोद शारीरिक रूप से बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। बीते कुछ सालों में शराब की लत और कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह आर्थिक रूप से भी काफी कमजोर हो गए हैं। कथित तौर पर उनके पास इलाज के भी पैसे नहीं हैं। 

Vinod Kambli Viral Video from Rajesh Khanna to Govinda actors who fail after successful career
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली - फोटो : एक्स

बताते चलें कि सचिन और कांबली ने साथ में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। कभी विनोद बेहद मशहूर क्रिकेटर थे लेकिन अपनी कई बुरी आदतों के चलते वो अर्श से फर्श पर आ गए। वैसे ऐसे कई उदाहरण सिर्फ खेल जगत में ही नहीं बॉलीवुड में भी हैं। इस खबर में जानिए ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में जो कभी बेहद सक्सेसफुल रहने के बाद भी आगे जाकर बुरी तरह फेल हो गए।

Vinod Kambli Viral Video from Rajesh Khanna to Govinda actors who fail after successful career
विनोद कांबली - फोटो : एक्स

विनोद कांबली 

विनोद कांबली ने साल 2000 में क्रिकेट से संन्यास लिया और इसके बाद सिनेमा का रुख किया। साल 2002 में वह संजय दत्त, सुनील शेट्टी और प्रीति झांगियानी के साथ फिल्म 'अनर्थ' में नजर आए जो बुरी तरह फ्लॉप रही। विनोद ने साल 2009 में फिर से किस्मत आजमाने की ठानी और 'पल पल दिल के साथ' नाम की मूवी का हिस्सा बने। वी के कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी कमाल दिखाने में असफल नजर आई। इसके बाद विनोद पर्दे से भी गायब हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Kambli Viral Video from Rajesh Khanna to Govinda actors who fail after successful career
राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। वह जिस फिल्म का हिस्सा बनते थे वह सुपरहिट होती थी। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद राजेश खन्ना बॉलीवुड के किंग नहीं बन सके। उनके अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से निर्माताओं ने उनसे दूरी बना ली और धीरे-धीरे अभिनेता का करियर खत्म हो गया। 

विज्ञापन
Vinod Kambli Viral Video from Rajesh Khanna to Govinda actors who fail after successful career
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा 

1990 के दशक के सबसे प्रमुख सुपरस्टारों में से एक गोविंदा बीते लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। इस मल्टी टैलेंटेड स्टार को एक वक्त पर साइन करने के लिए निर्माताओं की लाइन लगी रहती थी। हालांकि, करियर के पीक पॉइंट पर रहने के बाद अचानक से ही गोविंदा का डाउनफॉल शुरू हो गया। कथित तौर पर उन्होंने उभरते रुझानों को अपनाने का विरोध किया और अंधविश्वास में घिरकर खुद के पैर पर ही कुल्हाड़ी मार बैठे। लेकिन, गोविंदा अब वापस से पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। आने वाले दिनों में उन्हें एक दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों में देखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed