{"_id":"5f7c3794d8d79f726a75fdf6","slug":"vinod-khanna-birth-anniversary-son-akshaye-khanna-said-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़ विनोद खन्ना ने ले लिया था संन्यास, अक्षय ने साझा की थी निजी जिंदगी के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी और दोनों बच्चों को छोड़ विनोद खन्ना ने ले लिया था संन्यास, अक्षय ने साझा की थी निजी जिंदगी के किस्से
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 06 Oct 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vinod Khanna
- फोटो : instagram/akshayekhanna.ak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे रहे जो आध्यात्मिक गुरु ओशो की शरण में गए। इनमें परवीन बाबी, महेश भट्ट और विनोद खन्ना का नाम प्रमुख है। छह अक्तूबर को विनोद खन्ना का जन्मदिवस है। ऐसे में बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ये खास किस्सा। 1975 में विनोद खन्ना, ओशो के संपर्क में आए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मुंबई में ही छोड़ दिया। विनोद खन्ना के बड़े बेटे अक्षय खन्ना उस वक्त काफी छोटे थे। उनके लिए यह समझना मुश्किल था कि उनके पिता ने उन्हें क्यों छोड़ा। जब अक्षय खन्ना 15-16 साल के हुए तब उन्हें एहसास हुआ कि ओशो कौन हैं।
2 of 5
विनोद खन्ना
- फोटो : instagram/akshayekhanna.ak
एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना और उनकी जिंदगी पर ओशो के प्रभाव के बारे में विस्तार से बात की। अक्षय खन्ना ने कहा था कि ‘यह प्रभाव इस कदर था कि उन्होंने ना केवल अपने परिवार को छोड़ दिया बल्कि संन्यास ले लिया। यह जिंदगी को बदलने वाला फैसला है जिसे उन्होंने महसूस किया। हालांकि पांच साल की उम्र में मेरे लिए यह समझना असंभव था। मैं इसे अब समझ सकता हूं।‘
3 of 5
अक्षय खन्ना
- फोटो : instagram/akshayekhanna.ak
अक्षय खन्ना ने आगे बताया था कि ‘कोई चीज उन्हें किस कदर गहराई तक ले गई होगी कि उन्होंने इस तरह का फैसला लेने के बारे में सोचा। खासकर, जब आपके पास जीवन में सब कुछ हो। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि वह कह दें यह मुझे शोभा नहीं देता है वापस चलते हैं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विनोद खन्ना
- फोटो : instagram/akshayekhanna.ak
अक्षय ने बताया कि ‘आमधारणा यह है कि विनोद खन्ना असतुंष्ट होकर लौटे। जबकि अमेरिकी सरकार द्वारा कम्यून को भंग करने के बाद उनके पिता वापस आ गए। जिसके बाद हर किसी को अपना रास्ता खोजना था। वो तब वापस आए, वरना मुझे नहीं लगता कि वो कभी वापस आते।‘
विज्ञापन
5 of 5
विनोद खन्ना
- फोटो : instagram/akshayekhanna.ak
भले ही विनोद खन्ना ने ओशो के लिए परिवार को छोड़ने का फैसला लिया था लेकिन ओशो को लेकर अक्षय खन्ना के मन में काफी सम्मान है। अक्षय का कहना है कि ‘मैं नहीं जानता कि मैं संन्यास जैसी कोई चीज कर सकता हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनकी बात से असहमत हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं।‘ बता दें कि 27 अप्रैल 2017 में विनोद खन्ना का कैंसर से निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।