बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा लोगों की मदद करने के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी से शुरू किया मदद का यह सिलसिला लगातार जारी है। वह अब तक हजारों लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अब सोनू सूद ने झारखंड के एक गांव की 50 लड़कियों की मदद करने की जिम्मदारी ली है।
लॉकडाउन की वजह से एक ही गांव की 50 लड़कियां हुईं बेरोजगार, सोनू सूद ने मदद का यूं बढ़ाया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, देश में लगे लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड के एक गांव में लॉकडाउन की वजह से 50 लड़कियों की नौकरी चली गई। जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लड़कियों की इन परेशानियों को बताते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई।
Sonamuni Raj नाम के ट्विटर हैंडल पर सोनू सूद से मदद मांगते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'हम झारखंड के धनबाद जिला के रहने वाले है। लॉकडाउन के कारण हमारी और गांव की 50 लड़कियो की नौकरी चली गयी थी और अब हम सारे अपने घर में बेरोजगार बैठे है। हम सब को नौकरी की बहुत जरूरत है हमारी मदद कीजिए। आप ही आखिरी उम्मीद हो।'
सोनू सून ने इन लड़कियों की परेशानी को देखते हुए इस ट्वीट के जबाव में लिखा, 'धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी...यह मेरा वादा है।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
धनबाद की हमारी यह 50 बहनें एक सप्ताह के भीतर कोई अच्छी नौकरी कर रहीं होंगी...यह मेरा वादा है। @PravasiRojgar https://t.co/wJ7DjaoGts
आपको बता दें कि सोनू सूद बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो कोरोना महामारी के दौरान गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने हजारों दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को घर भेजने की जिम्मेदारी उठाई। सोनू सूद ने बस और ट्रेन के जरिए बहुत से लोगों को उनके घर पहुंचाया। इतना ही नहीं कोरोना की वजह से विदेशों में भी फंसे छात्रों को सोनू सूद ने भारत वापस लाने में मदद की।
पढ़ें: संजय लीला भंसाली के सेट पर सुनाई दी लाइट्स, रोल कैमरा, एक्शन की आवाज, शुरू हो गई इस फिल्म की शूटिंग