अपने पिता महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘सड़क 2’ की नाकामी से उबरने की कोशिश कर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी जो मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में एक कोठे का संचालन करती है।
संजय लीला भंसाली के सेट पर सुनाई दी लाइट्स, रोल कैमरा, एक्शन की आवाज, शुरू हो गई इस फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और इसकी कहानी हुसैन जैदी की लिखी किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' से ली गई है। संजय इस फिल्म की शूटिंग करने में तो देश में लागू हुए लॉकडाउन से पहले ही लगे हुए थे लेकिन बीच में ही उन्हें अपना काम बंद करना पड़ा।
सूत्र बताते हैं कि उस समय वह इस फिल्म में कुछ रात के दृश्यों को फिल्मा रहे थे। अपनी कंटिन्यूटी को बनाए रखते हुए उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग फिर से रात में ही शुरू की है। वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द फिल्म में आलिया भट्ट के प्रमुख दृश्यों को फिल्मा लिया जाए। आलिया के अलावा फिल्म में अभिनेता शांतनु महेश्वरी भी अहम भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए अब तक एक गीत की शूटिंग की है।
आलिया की इस फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकारों समेत मात्र 50 कर्मचारियों को ही लिया गया है। संजय शूटिंग के दौरान कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते इसलिए वह सरकार की तरफ से तय की गई सभी गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। संजय ने जब फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तभी उन्होंने 60 के दशक जैसा कमाठीपुरा का एक सेट मुंबई फिल्म सिटी में तैयार कर लिया था। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण जब शूटिंग बंद हुई तब उन्हें यह डर लगा था कि कहीं यह सेट मानसून के मौसम में बारिश की वजह से बर्बाद ना हो जाए।
इस चिंता में उन्होंने अपने पूरे सेट को तिरवाल से ढंकवा दिया। सेट एकदम सुरक्षित रहा और वहीं पर संजय ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। अगर देश में लॉकडाउन न हुआ होता तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब निर्माता इसके रिलीज की नई तारीख की घोषणा करेंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया का नाम धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तीन साल से बन रही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा बहुभाषी फिल्म 'आरआरआर' में भी आलिया की अहम भूमिका है।
पढ़ें: इस अभिनेत्री के निधन की झूठी खबर हुई वायरल, फर्जी खबर का यूं किया खंडन