फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी ने साधा निशाना, ‘सुर्खियों से बाहर हो जाने के डर से ऐसा बोलती हैं कंगना रणौत’

Tue, 06 Oct 2020 11:38 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 06 Oct 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi takes kangana ranaut she fears when no longer be in headlines
शबाना आजमी, कंगना रणौत - फोटो : instagram/azmishabana18, kanganaranaut

वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने ताजा इंटरव्यू में अभिनेत्री कंगना रणौत की लगातार चल रही बयानबाजी पर तीखा हमला बोला है। शबाना के मुताबिक कंगना इस बात से भयभीत हैं कि कहीं वह सुर्खियों से बाहर न हो जाएं। शबाना ने कंगना को एक अच्छी अभिनेत्री बताते हुए सलाह दी है कि उन्हें अपने मुख्य कार्य अभिनय पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

shabana azmi takes kangana ranaut she fears when no longer be in headlines
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालत में मौत को कंगना ने ही सबसे पहले हत्या करार दिया था। फिर इसके लिए उन्होंने वंशवाद को जिम्मेदार बताया। बिहार सरकार के पाले में खड़ी दिखीं कंगना ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स का एंगल सामने आने पर भी खूब ट्वीट्स किए। वह लगातार कहती रही हैं कि मुंबई में फिल्म माफिया का राज चलता है। मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से किए जाने को लेकर उनका शिवसेना के साथ झगड़ा अब भी जारी है।

shabana azmi takes kangana ranaut she fears when no longer be in headlines
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaDaily

इस बीच शबाना आजमी ने मंगलवार को एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि कंगना ने ये सारे बयान सिर्फ इसलिए दिए हैं ताकि वह लगातार सुर्खियों में बनी रहें। उन्होंने कहा कि कंगना को अपनी सारी ऊर्जा और ध्यान अपने अभिनय पर केंद्रित करना चाहिए। दरअसल, कंगना ने अपने ही मिथकों पर विश्वास करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi takes kangana ranaut she fears when no longer be in headlines
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

शबाना आजमी कहती हैं, ‘कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को नारीवाद सिखाया और उन्होंने ही राष्ट्रीयता सिखाई। मैं बड़ी खुश हूं कि उन्होंने यह बात बोली। क्योंकि, इस बात पर किसी और ने तो कभी ध्यान ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि वह इस चीज से डरती हैं कि कहीं कल को वह सुर्खियों से बाहर न हो जाएं। इसलिए वह लगातार ऐसे बयान देती रहती हैं। उन्हें वह करना चाहिए जिसमें वह सबसे अच्छी हैं यानी कि अभिनय।'

विज्ञापन
shabana azmi takes kangana ranaut she fears when no longer be in headlines
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

अपने बयानों में कंगना लगातार फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को एक जैसा ही बताती रही हैं। इस पर शबाना कहती हैं कि हर जगह पर हर तरह के लोग पाए जाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोगों को एक ही रंग में रंगा हुआ मान लिया जाए। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप लगाकर देश को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अभिनेता अक्षय कुमार भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके लोगों से यह गुजारिश कर चुके हैं कि कृपया पूरी इंडस्ट्री को एक ही नजर से न देखा जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed