फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन मुंबई में शुरू होगी अक्षय कुमार की अगली फिल्म की शूटिंग, पूरी यूनिट का कराया गया कोरोना टेस्ट

Tue, 06 Oct 2020 11:06 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 06 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Akshay kumar and manushi chhillar film prithviraj shooting start from 8th october
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना काल में अपनी फिल्म शुरू करके उसकी शूटिंग भी खत्म कर देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब मुंबई में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार दो दिन से इंटरनेट पर बिना मास्क की तस्वीरें और अपनी नई फिल्म के टीजर में हीरोइनों को जगह न देने के चलते आलोचनाएं झेल रहे हैं। अब मुंबई में शुरू होने वाली शूटिंग के लिए वह बेहतर तैयारियों पर जोर देते दिख रहे हैं।

Akshay kumar and manushi chhillar film prithviraj shooting start from 8th october
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार काम के लिए पूरे जोश में हैं। पिछले ही हफ्ते वह अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग स्कॉटलैंड से पूरी करके लौटे हैं और अब वह अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' को पूरा करने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए अक्षय आठ अक्तूबर यानी गुरुवार से शूटिंग शुरू करेंगे। इसके लिए निर्माताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। हालांकि, उनका लकी नंबर नौ रहा है।

Akshay kumar and manushi chhillar film prithviraj shooting start from 8th october
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार लॉकडाउन से पहले अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में जुटे हुए थे और लगभग 70 फीसदी शूटिंग उन्होंने पूरी भी कर ली थी। लेकिन, लॉकडाउन के कारण अचानक से उन्हें अपना सारा काम बंद करना पड़ा। वैसे लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह अपनी इसी फिल्म की शूटिंग शुरू करते लेकिन तब तक देश में फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की इजाजत नहीं मिली थी। उस वक्त का भी फायदा उठाते हुए अक्षय एक चार्टर्ड प्लेन लेकर अपनी पूरी टीम के साथ स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो गए और वहां उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग पूरी कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar and manushi chhillar film prithviraj shooting start from 8th october
पृथ्वीराज के सेट पर मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब वह अपनी फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म होगी लेकिन इसमें युद्ध को बड़े पैमाने पर फिल्माने की फिलहाल स्थिति अनुकूल नहीं है। निर्माताओं ने फैसला किया है कि इस फिल्म के युद्ध वाले दृश्यों को भी स्टूडियो के अंदर ही फिल्माया जाना चाहिए। इसके लिए स्टूडियो में लगभग 50 लोग ही मौजूद रहेंगे। वैसे इस तरह की लड़ाइयों के लिए 400 से 500 लोगों की जरूरत होती है लेकिन मौके की नजाकत को समझते हुए निर्माता यहां लोगों को ज्यादा इकट्ठा न करके स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का ज्यादा कमाल दिखाएंगे।

विज्ञापन
Akshay kumar and manushi chhillar film prithviraj shooting start from 8th october
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग का हिस्सा रहने वाले लोगों के कोरोना परीक्षण होना शुरू हो गए हैं। शूटिंग का हिस्सा वही रहेंगे जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक आएगी। निर्माताओं ने शूटिंग में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों के लिए स्टूडियो के नजदीक एक होटल में ही रुकने की व्यवस्था की है। जब तक फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोई भी अपने घर नहीं आएगा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed